'30 गेंद में शतक दूर नहीं'... वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज फाइनल को इंडिया-ए ने जीत लिया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से आग उगली और खूब सुर्खियां बटोरीं. वैभव के इस प्रदर्शन ने पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर को भी प्रभावित किया है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी जमाई. (Photo: SLC) वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी जमाई. (Photo: SLC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच रविवार (21 जून) को दांबुला के रणगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस फाइनल को इंडिया-ए ने 66 रनों से जीत लिया. इस मैच के सबसे बड़े हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे.

वैभव ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 94 रनों की धाकड़ पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. इस मेच में वैभव और प्रियांश आर्य के बीच 8.5 ओवरों में 132 रनों की साझेदारी हुई.

Advertisement

हालांकि वैभव अपने शतक से जरूर चूक गए पर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया. वैभव ने इस मैच में महज 11 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और आलोचकों को करारा जवाब भी दिया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को खुला छोड़ दो... नेचुरल गेम में वह विध्वंसक है

वैभव को उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला. वैभव सूर्यवंशी अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

फाइनल से पहले वैभव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 4 मैचों में महज 117 रन ही बना पाए थे. क्रिकेट जगत में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है.

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने भी वैभव की जमकर तारीफ की. बासित अली ने कहा, 'बबलू (वैभव सूर्यवंशी) फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ कमाल के दिखे. सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि IPL की तरह इस बार भी वह नर्वस 90s का शिकार हो गए. जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि 30 गेंदों में शतक का सपना अब ज्यादा दूर नहीं है.'

आईपीएल 2026 में अपनी दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' भी अपने नाम की थी. वैभव ने इस IPL सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »