29 गेंदों में 100 रन... वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में मचाया तूफान, राजस्थान रॉयल्स का वीडियो वायरल

राजस्थान रॉयल्स के वायरल वीडियो में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में सिर्फ 29 गेंदों में 100 रन बनाकर सभी को हैरान कर दिया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
वैभव ने बल्ले से मचाया तहलका (Photo:Screengrab/Rajasthan Royals/Instagram) वैभव ने बल्ले से मचाया तहलका (Photo:Screengrab/Rajasthan Royals/Instagram)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं. राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस युवा बल्लेबाज ने नेट्स में ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई हैरान रह गया.

वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के लिए खास बैटिंग चैलेंज रखा गया था. शुरुआत में लक्ष्य 36 गेंदों में 80 रन का था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 गेंदों में 100 रन कर दिया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ऑलराउंडर, BCCI ने तैयार किया खास प्लान, बॉलिंग कोच का बड़ा खुलासा

लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस चुनौती को भी आसान बना दिया और महज 29 गेंदों में 100 रन ठोक दिए. वैभव ने नेट्स में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की कि किसी भी गेंदबाजों के पास कोई जवाब ही नहीं था.

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर साथी खिलाड़ी और बैटिंग कोचिंग विक्रम राठौर भी मुस्कुराते हुए नजर आए. राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि चुनौती 80 से बढ़ाकर 100 रन कर दी गई, लेकिन बेबी बॉस ने 29 गेंदों में ही 100 का आंकड़ा पार कर दिया.

यह भी पढ़ें: 'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO

हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा पावर-हिटर माना जा रहा है. नेट्स का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

वैभव ने 23 जुलाई (गुरूवार) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार 19 गेंदों पर 50 रन जड़े थे. यह वैभव के इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »