प्रधानमंत्री मोदी ने युवी को खत लिख कर कही ये बात, खुश हुए युवराज सिंह

नरेंद्र मोदी ने स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ में एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने उनकी संस्था यूवीकैन फाउंडेशन के काम को सराहा है.

Advertisement
युवराज सिंह और नरेंद्र मोदी युवराज सिंह और नरेंद्र मोदी

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ में एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने उनकी संस्था यूवीकैन फाउंडेशन के काम को सराहा है. युवराज सिंह यूवीकैन संस्था चलाते हैं, जो कैंसर से लड़ने और उसके बारे में जागरुकता फैलाने का काम करती है. मोदी ने एक पत्र के माध्यम से युवराज के इस प्रयास की सराहना की. युवी ने यह पहल जुलाई 2012 मं शुरू की थी.

Advertisement

युवराज ने इंस्टाग्राम पर मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री का पत्र भी पोस्ट किया. मोदी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, प्रिय , आपका खत पाकर बहुत खुशी हुई, मुझे सामाजिक कार्यों के प्रति आपके गहरे लगाव और सामाजिक कार्यों के लिए आपके फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में जानकर खुशी हुई.

प्रधानमंत्री ने लिखा, आपकी संस्था शानदार काम कर रही है. एक बेहतरीन क्रिकेटर और कैंसर को हराने वाले आप अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं. आप ऐसे ही उत्साह और जज्बे के साथ समाज की सेवा करते रहिए. प्रधानमंत्री के द्वारा खत पाकर युवराज सिंह ने भी खुशी जताई है.

आपको बता दें कि युवराज सिंह फिलहाल टीम इंडिया की वनडे टीम का हिस्सा नहीं है जो श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रही है. भारत की तरफ से 304 वनडे खेलने वाले युवराज ने भी कैंसर से लड़कर मैदान में वापसी की थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »