तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह का एक फोटो खूब वायल हुआ, जिसमें मंच पर खड़ा एक सुरक्षा अधिकारी हूबहू चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिख रहा था.
फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने कहना शुरू कर दिया था कि अंशुल कम्बोज पुलिस की ड्यूटी पर पहुंच गए हैं. देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गया और मीम्स की बाढ़ आ गई.
अब चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने ही नाम वाले एक युवा फैन से मिलते नजर आ रहे हैं. दोनों की शक्ल और नाम की समानता ने फैन्स को चौंका दिया. दरअसल, यही शख्स हाल में थलपति विजय के शपथ ग्रहण में दिखे थे.
अब अंशुल की तरह दिखने वाले यही शख्स असल में अंशुल कम्बोज से मिलने पहुंच गया. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को शेयर किया. अंशुल कम्बोज ने बताया कि यह मीम्स उनको भी कई लोगों ने भेजा. हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि तुम वहां क्या कर रहे हो?
अंशुल ने वीडियो में कहा कि यह मेरी तरह लग तो रहे हैं, लेकिन पूरी तरह से नहीं. अगर ये कैप अपने सिर से हटा दें, तो शायद मैं कुछ कह सकता हूं.
यह भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण में आर्मी ड्रेस में पहुंचे अंशुल कम्बोज? अश्विन ने लिए मजे
फिर वीडियो में अगले पल ही यह शख्स जो थलपति विजय के शपथ ग्रहण में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात था, वो वीडियो फ्रेम में दिखता है. दोनों की मुलाकात होती है और अब यह वीडियो वायरल है.
अंशुल कम्बोज इस सीजन चेन्नई के लिए अहम गेंदबाज बनकर उभरे हैं. खासकर डेथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर और नियंत्रित लाइन-लेंथ ने टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है. यही वजह है कि वह पर्पल कैप की दौड़ में लगातार बने हुए हैं. उन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट लिए हैं.
मैदान के अंदर अपने प्रदर्शन और मैदान के बाहर ऐसे हल्के-फुल्के पलों की वजह से अंशुल के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. CSK का यह वीडियो भी इसी बात का उदाहरण बन गया कि फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों और फैंस के बीच जुड़ाव को कितना खास बनाने की कोशिश करती है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क