IND vs ENG: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अपनाया ओल्ड फॉर्मूला, इंग्लिश टीम में फेरबदल

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. भारत का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से हुआ है. भारत की तरह इंग्लैंड भी दो बार की चैम्पियन है.

Advertisement
भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल (Photo: Getty) भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल (Photo: Getty)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. यानी भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी.

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें थीं. भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. भारत ने वही टीम उतारा, जिसने उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जीत दिलाई थी. यानी भारतीय टीम ने ओल्ड फॉर्मूला अपनाया. दूसरी तरफ इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन को मौका दिया.

Advertisement

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने पर कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. सेमीफाइनल जैसा बड़ा मैच है और हवा भी चल रही है. मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस पड़ेगी. पिच अच्छी लग रही है. सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को बधाई. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.

इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, 'हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. विकेट अच्छा दिख रहा है, उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. इस मैदान पर उन्हें हमसे कहीं ज्यादा अनुभव है. टी20 क्रिकेट बहुत ही अनिश्चित खेल है, कुछ भी हो जाए तो पता नहीं चलता. उम्मीद है कि हम दर्शकों को साइलेंट रख पाएंगे. रेहान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन को हमने शामिल किया है.

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement