SRH vs KKR, IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने रोका हैदराबाद का रोका विजय रथ, कमिंस ब्रिगेड को उसके घर में हराया

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL Live Cricket Score: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है.

Advertisement
आईपीएल में आज हैदराबाद-कोलकाता की टक्कर. (Photo: AFP) आईपीएल में आज हैदराबाद-कोलकाता की टक्कर. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हैदराबाद,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-45 में आज (3 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में अपनी फॉर्म पकड़ ली है. एसआरएच ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 में से सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की है और उसके 5 अंक हैं. हैदराबाद-कोलकाता मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

रनचेज में फिन एलन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तूफानी शुरुआत दिलाई. एलन ने सिर्फ 13 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. एलन को विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया. एलन के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की.

अजिंक्य रहाणे ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 36 बॉल पर 43 रनों का योगदान दिया. रहाणे का विकेट साकिब हुसैन ने झटका.

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 165 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की. हेड ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. हेड को वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फंसाया.

Advertisement

हेनरिक क्लासेन (11 रन), स्मरण रविचंद्रन (4 रन), अनिकेत वर्मा (6 रन) और सलिल अरोड़ा (2 रन) ने बल्ले से काफी निराश किया. ईशान किशन क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन वो लंबी पारी नहीं खेल सके. ईशान ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 बॉल पर 42 रन बनाए. कप्तान पैट कमिंस सिर्फ 10 रन बना सके और वो आठवें विकेट के रूप में आउट हुए.

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार (1 रन) और हर्षल पटेल (6 रन) के भी विकेट गंवाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं सुनील नरेन और कार्तिक शर्मा ने दो-दो विकेट झटके. अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन और वैभव अरोड़ा को एक-एक विकेट मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैचों में जीत हासिल की. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर रही. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से परास्त किया था.

हैदराबाद-कोलकाता h2h
कुल IPL मैच: 31
हैदराबाद ने जीते: 11
कोलकाता ने जीते: 20

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: फिन एलन.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब: साकिब हुसैन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement