श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर 1 T20 गेंदबाज, एक साल पहले किया था डेब्यू

21 वर्षीय श्री चरणी ने अपनी लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली है. युवा भारतीय स्पिनर की इस उपलब्धि को महिला क्रिकेट में भारत के उभरते दबदबे के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement
श्री चरणी ने रचा इतिहास, बनी नंबर-1 टी20 गेंदबाज (Photo: PTI) श्री चरणी ने रचा इतिहास, बनी नंबर-1 टी20 गेंदबाज (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है. महज एक साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली 21 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर अब आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं.

श्री चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा इनाम मिला है. टूर्नामेंट में लगातार विकेट चटकाने वाली चरणी फिलहाल सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं.

Advertisement

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी ने 3 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्री चरणी ने जून 2025 में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. 

यह भी पढ़ें: 'मैं गारंटी लेता हूं...' रोहित-विराट को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा

डेब्यू के सिर्फ एक साल के भीतर नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंचना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन स्पिन से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है.

उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत को कई अहम मुकाबलों में सफलता मिली और अब वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन चुकी हैं. श्री चरणी ने भारत के लिए 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38 विकेट लिए हैं.

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज रैंकिंग (23 जून 2026)
1. श्री चरणी (भारत)- 753 रेटिंग अंक
2. चार्ली डीन (इंग्लैंड)- 733 रेटिंग अंक
3. लिन्से स्मिथ (इंग्लैंड)- 726 रेटिंग अंक
4. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- 722 रेटिंग अंक
5. सादिया इकबाल (पाकिस्तान)- 714 रेटिंग अंक
6. नोनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका)- 713 रेटिंग अंक
7. लॉरेन बेल (इंग्लैंड)- 710 रेटिंग अंक
8. दीप्ति शर्मा (भारत)- 708 रेटिंग अंक
9. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)- 704 रेटिंग अंक
10. नाशरा संधू (पाकिस्तान)- 687 रेटिंग अंक

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »