साउथ अफ्रीका की जीत के जश्न पर भारी पड़ा ICC का जुर्माना

आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया.

Advertisement
अफ्रीकी कप्तान मार्करम को फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा अफ्रीकी कप्तान मार्करम को फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा

विश्व मोहन मिश्र

  • जोहानिसबर्ग,
  • 11 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है, जिसमें उसने 5 विकेट से जीत दर्ज कर छह मैचों की सीरीज जीवंत रखी. आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया.

खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5.1 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय से धीमी गेंदबाजी करने के लिए प्रत्येक ओवर के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगता है.

Advertisement

इस तरह मार्कराम को उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा. अगर मार्कराम के कप्तान रहते उनकी टीम 12 महीने के अंदर वनडे में एक और ओवर गति का उल्लंघन करती है, तो उनका यह दूसरा उल्लंघन माना जाएगा और उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना होगा.

मार्कराम ने मैच के बाद यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. आरोप मैदानी अंपायर अलीम डार और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर इयान गोल्ड और चौथे अंपायर शॉन जॉर्ज ने लगाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement