कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना का बड़ा विजन, टीम इंडिया के लिए बनाया खास प्लान

स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अपना विजन बताया है. जानिए खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, WPL से मिले अनुभव और भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में.

Advertisement
स्मृति मंधाना की कप्तानी का नया अंदाज, खिलाड़ियों को सबसे पहले रखेंगी भारतीय कप्तान (Photo: PTI) स्मृति मंधाना की कप्तानी का नया अंदाज, खिलाड़ियों को सबसे पहले रखेंगी भारतीय कप्तान (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ आज (16 अक्टूबर) से  टी20 सीरीज से अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं. कप्तानी को लेकर उनका नजरिया बिल्कुल साफ है. वह ऐसी कप्तान बनना चाहती हैं, जो खिलाड़ियों की जरूरतों को प्राथमिकता दे और टीम के हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का भरोसा दे.

Advertisement

हर खिलाड़ी को मिलेगा अपनी भूमिका निभाने का मौका

स्मृति मंधाना का मानना है कि हर खिलाड़ी का खेल को देखने और समझने का तरीका अलग होता है. ऐसे में कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ मैदान पर फैसले लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को उनकी भूमिका में आगे बढ़ने और गलतियों से सीखने का मौका देना भी जरूरी है. मंधाना के मुताबिक, समय के साथ उन्होंने खिलाड़ियों को समझना और उनसे बेहतर प्रदर्शन करवाना सीखा है.

यह भी पढ़ें: "25,534 रन, 577 विकेट, 62 शतक... क्रिकेट का वो महारथी, जिसके आगे दिग्गज भी पड़ गए फीके!

स्मृति मंधाना ने क्या कहा?

BCCI विमेन के एक वीडियो में मंधाना ने कहा, 'एक लीडर के तौर पर, भले ही आपका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर हो, लेकिन एक तरह से आप हमेशा सबसे आखिर में होते हैं. लोगों या खिलाड़ियों को जब भी किसी चीज की जरूरत होती है, तो आप हमेशा उनकी मदद के लिए मौजूद रहते हैं, मैदान पर जरूरी फैसले लेते हैं और हर किसी के लिए खड़े रहते हैं.'

Advertisement

WPL ने कप्तानी में किया मजबूत

मंधाना ने अपनी कप्तानी को बेहतर बनाने का श्रेय महिला प्रीमियर लीग (WPL) को भी दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को दो बार WPL चैम्पियन बनाया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन बढ़ी, इस धुरंधर गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस

उनके मुताबिक, इस लीग ने उन्हें टीम बनाने, खिलाड़ियों को चुनने और खेलने की रणनीति तैयार करने का अनुभव दिया. वह चाहती हैं कि भारतीय टीम की हर खिलाड़ी में यह विश्वास हो कि वह अपने दम पर मैच का रुख बदल सकती है.

टीम में प्रोफेशनल माहौल बनाना जरूरी

भारतीय कप्तान का पहला लक्ष्य टीम में बेहतर प्रोफेशनल माहौल तैयार करना है. इसमें ट्रेनिंग, रिकवरी और मैदान पर प्रदर्शन के हर पहलू को बेहतर बनाना शामिल है. मंधाना चाहती हैं कि टीम के सभी खिलाड़ी एक सोच के साथ आगे बढ़ें और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी भी संभालें.

उन्होंने यह भी साफ किया कि वह दबाव में शांत रहकर फैसले लेना पसंद करती हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को उनकी कमियां बताने से भी पीछे नहीं हटेंगी.

तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनना लक्ष्य

स्मृति मंधाना का लक्ष्य भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बनाना है. हालांकि, वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देना चाहती हैं.

Advertisement

हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी संभालने के बाद मंधाना के सामने भारतीय टीम को नई दिशा देने की चुनौती है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज उनके लिए इस नई जिम्मेदारी की पहली बड़ी परीक्षा होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »