भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है. श्रीलंका ने पहली पारी में खेलते हुए 284/10 का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 462/10 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई.
मंगलवार (18 अगस्त) को टेस्ट मैच का चौथा दिन रहा. भारतीय टीम दूसरी पारी खेल रही थी. दूसरी पारी में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में महज 8 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. गिल ने अपनी पारी में 20 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए.
गौर करने वाली बात यह है कि कप्तान गिल भारतीय टीम की पहली पारी में भी कोई खास योगदान नहीं कर सके थे और तब भी वो प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हुए थे. प्रभात ने उनको अपनी फिरकी में फंसया और लाहिरु उडारा इगालागामागे ने कैच पकड़ लिया. गिल ने उस पहली पारी में 28 गेंदों पर 16 रन बनाए. गिल ने दोनों पारियों में 24 रन बनाए.
वैसे देखा जाए तो गिल को स्पिन का शानदार खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन वह प्रभात जयूसर्या के सामने दोनों ही पारियों में बेबस दिखे हैं. अब गिल को कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खुद को साबित करना होगा.
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क