'कप घर लेकर आना...', पाकिस्तान संग मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने महिला टीम का बढ़ाया हौसला

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हरमन ब्रिगेड को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement
पाकिस्तान मुकाबले से पहले हरमन ब्रिगेड को मिला का बड़ा संदेश (Photo: BCCI) पाकिस्तान मुकाबले से पहले हरमन ब्रिगेड को मिला का बड़ा संदेश (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने महिला टीम को खास संदेश भेजकर उनका हौसला बढ़ाया है. 

कप्तान शुभमन गिल, मुख्य कोच गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर और अन्य खिलाड़ियों ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुभकामनाएं देते हुए ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करने की अपील की. भारतीय पुरुष टीम के कप्तान शुभमन गिल ने महिला खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा, 'कप घर लेकर आना.' 

Advertisement

वहीं मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम को निडर होकर खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाना चाहिए और गलतियां करने से डरना नहीं चाहिए.

श्रेयस अय्यर समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी महिला टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरे देश की नजरें उन पर हैं. खिलाड़ियों ने भरोसा जताया कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी.

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पुरुष टीम का यह संदेश महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रेरणास्रोत माना जा रहा है.

Advertisement

दूसरी ओर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं. मैच से पहले उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम 'फियरलेस क्रिकेट' खेलेगी.

हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम किसी भी विरोधी के खिलाफ बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरती है और पाकिस्तान के खिलाफ भी वही रवैया देखने को मिलेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा है. 

महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों की भिड़ंत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है और टीम इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेगी.

विश्व कप जैसे बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना भारतीय टीम का लक्ष्य होगा. ऐसे में पुरुष क्रिकेट टीम से मिला यह समर्थन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा.

Advertisement

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या हरमनप्रीत कौर की टीम पाकिस्तान को हराकर अपने विश्व कप सफर की विजयी शुरुआत कर पाएगी और आगे चलकर ट्रॉफी जीतने के सपने को साकार कर पाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »