VIDEO: ट्रोल्स से डरने वाली नहीं हैं श्रेयंका पाटिल! भद्दे कमेंट्स झेलने के बाद फिर शेयर किया डांस वीडियो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने डांस का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी.

Advertisement
श्रेयंका पाटिल का वीडियो वायरल. (PHOTO: SCREENGRAB) श्रेयंका पाटिल का वीडियो वायरल. (PHOTO: SCREENGRAB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल एक बार फिर चर्चा में हैं. 'बबली बदमाश है' गाने पर रील बनाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

लेकिन इन सबसे बेपरवाह होकर श्रेयंका ने एक नया डांस वीडियो शेयर कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. कुछ समय पहले 2013 की फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' के मशहूर गाने 'बबली बदमाश है' पर श्रेयंका ने एक डांस रील पोस्ट की थी. 

Advertisement

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं थीं और कुछ लोगों ने उनके कंटेंट पर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी. हालांकि, श्रेयंका ने ट्रोल्स की परवाह नहीं करते हुए अपना नया वीडियो शेयर कर दिया है. 

इस बार उन्होंने फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के एक गाने पर डांस किया है. 'दिल की ये गोली चली, नैनो की बंदूक से' गाने पर श्रेयंका ने डांस करते हुए फैन्स का ध्यान खींच लिया है. 

मैदान पर भी शानदार वापसी से दिया जवाब

सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी श्रेयंका पाटिल ने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी से आलोचकों के मुंह बंद कर दिया हैं. पिछले कुछ समय से वह चोटों से जूझ रही थीं, जिसके कारण वह इस साल महिला टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं बन पाई थीं.

Advertisement

लेकिन इन मुश्किलों से पार पाते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर कर्नाटक ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और श्रेयंका को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

ट्रोलर्स को लेकर कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान श्रेयंका ने कहा था कि ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे काफी अटेंशन मिलता है. लोग मुझे देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं अच्छा कर रही हूं. आप मुझे ट्रोल करें, आलोचना करें या मेरी तारीफ करें, मेरे लिए यह सब अच्छा ही है. मैं ट्रोल्स को ट्रोल्स की तरह नहीं देखती, क्योंकि मुझे वही करना पसंद है, जो मैं कर रही हूं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »