संजू सैमसन हो जाएं सावधान! वैभव सूर्यवंशी छीन सकते हैं टीम इंडिया में जगह, संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

आयरलैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन को चेताया है. उनका कहना है कि अगर संजू सैमसन की खराब फॉर्म जारी रही तो युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी जल्द उनकी जगह ले सकते हैं.

Advertisement
संजू सैमसन को लेकर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान (Photo: PTI) संजू सैमसन को लेकर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून (शुक्रवार) को बेलफास्ट में टी20 में टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

उनका मानना है कि अगर संजू सैमसन लगातार रन नहीं बनाते हैं तो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन महज 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे. 

Advertisement

मांजरेकर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, 'संजू सैमसन को अब बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वैभव सूर्यवंशी लगातार दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अब प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और हर खिलाड़ी को अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.'

यह भी पढ़ें: भारत ही नहीं... पाकिस्तान समेत इन टीमों को भी रुला चुका आयरलैंड

पहले टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे. दूसरी ओर, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को अब भी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार है. ऐसे में टीम चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ 94 रन बनाए थे. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में वैभव ने धमाकेदार 776 रन बनाकर ऑरेंज केप पर कब्जा जमाया था. इस IPL सीजन में वैभव ने 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बच्चा टीम ने कर दिया वर्ल्ड चैम्पियन का शिकार, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा!
 
संजय मांजरेकर का मानना है कि टीम इंडिया में अब किसी भी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं है. यदि संजू सैमसन आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर विचार कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »