'स्टोरी अभी बाकी है', LSG की IPL में हार के बाद ऋषभ पंत की माल‍िक संजीव गोयनका से हॉट टॉक! चर्चा में ये पोस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. मैच के बाद संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर की ऑन-फील्ड बातचीत वायरल हो गई. इससे कप्तानों पर दबाव को लेकर बहस छिड़ गई. हालांकि गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम और पंत पर पूरा भरोसा जताया.

Advertisement
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच मैदान पर हुई बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं (Photo: Screengrab) ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच मैदान पर हुई बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की IPL 2026 में शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई, जो इस पिच पर एक कमजोर स्कोर साबित हुआ.

हालांकि मैच खत्म होने के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने हार से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. टीम के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्ट‍िन लैंगर के साथ मैदान पर चर्चा करते नजर आए. हालांकि पंत की गोयनका से क्या बात हुई, यह बात सामने नहीं आई है.

Advertisement

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई फैन्स को 2024 का वह वाकया याद आ गया, जब गोयनका की तत्कालीन कप्तान केएल राहुल के साथ इसी तरह की तीखी बातचीत चर्चा में रही थी. यही वजह है कि एक बार फिर सवाल उठने लगे क्या LSG में कप्तानों पर अतिरिक्त दबाव है. 

इतना ही नहीं, अतीत में गोयनका एमएस जैसे बड़े नाम को भी कप्तानी से हटा चुके हैं, तब धोनी 2016 में राइज‍िंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) टीम के कप्तान थे. जिससे यह नैरेटिव और मजबूत हुआ कि टीम में फैसले काफी सख्त तरीके से लिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी, फ‍िर केएल राहुल और अब ऋषभ पंत, संजीव गोयनका की टीम में कप्तानी आसान नहीं? क्यों होती है हर बार तनातनी

इन सबके बीच गोयनका ने आईपीएल में लखनऊ की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर एक संतुलित और सपोर्टिव मैसेज भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल किसी बड़ी चीज के निर्माण का हिस्सा होते हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है. इकाना में आए सभी फैन्स का धन्यवाद, हम और मजबूत वापसी करेंगे. इस सीजन की स्टोरी अभी पूरी नहीं हुई है.

Advertisement

इस बयान के बाद भी फैन्स दो हिस्सों में बंटे नजर आए. एक वर्ग इसे सामान्य मोटिवेशन मान रहा है, वहीं दूसरा इसे 'प्रेशर मैनेजमेंट' के तौर पर देख रहा है. फिलहाल, LSG के सामने चुनौती साफ है, कमजोर बल्लेबाजी और खराब शुरुआत से उबरकर जल्दी वापसी करना. क्योंकि IPL जैसा लंबा टूर्नामेंट हर टीम को गलतियों से सीखने का मौका देता है, और गोयनका के शब्दों में कहें तो कहानी अभी बाकी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement