पाकिस्तानी टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से मिली करीबी हार के बाद टीम की सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है.
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को मंगलवार को पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने दो विकेट से हराया. 165 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 166/8 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
इस जीत के हीरो कप्तान अंग्रेज टीम के कप्तान हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में शानदार शतक लगाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. इंग्लैंड इस जीत के साथ अंतिम-4 में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई.
परिवार तक पहुंचा गुस्सा, पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
वहीं इस मैच के मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना ने बेहद खराब रूप ले लिया. कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को भी निशाना बनाया गया.उनकी पत्नी सबा मंजर (Sabba Manzer) ने इंस्टाग्राम पर कड़ा संदेश शेयर किया. जिसमें उन पाकिस्तानी फैन्स को सबा ने खरी -खरी सुनाई जो उनको और उनके बेटे को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड हार जाए, श्रीलंका जीते... T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्यों कर रहे अब दुआ? शाहीन शाह आफरीदी ने बताई वजह
सबा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मुझे या मेरे मासूम बेटे को गालियां देने से आप वर्ल्ड कप नहीं जीतने वाले, पाकिस्तानी फैन्स उनकी इस पोस्ट के बाद ऑनलाइन बिहेब को लेकर बहस छिड़ गई है और कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी निजी हमलों की आलोचना की है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान कैसे कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई? 3 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी
अब क्या है पाकिस्तान के सामने समीकरण?
पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब पूरी तरह गणित और दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गई हैं.
उन्हें अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा.
साथ ही न्यूजीलैंड के परिणाम पर भी नजर रहेगी.
अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है, तो पाकिस्तान को नेट रन रेट (NRR) में भी बड़ा सुधार करना पड़ सकता है.
यानी अब सिर्फ जीत काफी नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है.
एक समय पाकिस्तान सेमीफाइनल का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान अब ऐसी स्थिति में है जहां उसे अपना काम करने के साथ-साथ दूसरों की हार की दुआ भी करनी पड़ रही है. सुपर-8 की यह हार टीम के अभियान पर भारी पड़ती दिख रही है.
aajtak.in