'शर्म करो र‍ियान पराग...', ई-स‍िगरेट पीते द‍िखे RR कप्तान पर फूटा फैन्स का गुस्सा, फैन्स ने लताड़ा

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान र‍ियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार को रनचेज के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेप‍िंग (ई स‍िगरेट पीते हुए) करते कैमरे में कैद हो गए. वीडियो वायरल होते ही फैन्स भड़क उठे. इसके बाद फैन्स ने BCCI पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
RR की जीत फीकी! PBKS को हराया, पर र‍ियान पराग विवाद में घिरे (Photo: Screengrab) RR की जीत फीकी! PBKS को हराया, पर र‍ियान पराग विवाद में घिरे (Photo: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर),
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार (28 अप्रैल) को एक बड़ी जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान र‍ियान पराग  (Riyan Parag) विवादों में घिर गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान पराग ड्रेसिंग रूम में वो वेप‍िंग (ई स‍िगरेट पीते हुए) करते कैमरे में कैद हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.

Advertisement

यह घटना 28 अप्रैल को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान हुई. RR की पारी के 16वें ओवर में कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर गया, जहां पराग को वेप‍िंग करते देखा गया. उनके पास खड़े यशस्वी जायसवाल मैदान की ओर इशारा कर रहे थे.

भारत में ई स‍िगरेट और वेप‍िंग डिवाइस इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019(Prohibition of Electronic Cigarettes Act 2019) के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसके अलावा, स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान भी सख्त रूप से मना है. ऐसे में एक इंटरनेशनल खिलाड़ी और कप्तान का यह व्यवहार गंभीर माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, BCCI इस मामले को हल्के में नहीं लेगा और पराग पर जुर्माना या अन्य सख्त कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भ‍िंडर को PMOA (Players and Match Officials Area ) प्रोटोकॉल तोड़ने पर दंडित किया जा चुका है.

Advertisement

मैच की बात करें तो RR ने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल किया और पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ दी. यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने अर्धशतक लगाए, जबकि पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्हें युजवेंद्र ने आउट किया. हालांकि, मैच के बाद चर्चा जीत से ज्यादा पराग के विवाद की हो रही है.

सोशल मीड‍िया पर फैन्स का फूटा गुस्सा 
सोशल मीडिया पर  फैन्स ने पराग की जमकर आलोचना की. कई यूजर्स ने इसे 'डिस्ग्रेसफुल लीडरशिप' बताया, वहीं कुछ ने BCCI से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब टीम में युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, तब कप्तान का ऐसा व्यवहार गलत उदाहरण पेश करता है. र‍ियान पराग की वेप‍िंग वाली घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया. फैन्स ने कप्तान की जिम्मेदारी और व्यवहार दोनों पर सवाल खड़े कर दिए.

एक यूजर ने लिखा- DISGRACEFUL LEADERSHIP! क्या यही IPL कप्तान का स्तर है? ड्रेसिंग रूम में लाइव टीवी पर vaping? टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे 15 साल के खिलाड़ी हैं, उन्हें क्या सीख मिलेगी. 
यह भी पढ़ें: र‍ियान पराग ने IPL के LIVE मैच में उड़ाए स‍िगरेट के छल्ले, शर्मनाक हरकत से मचा बवाल... क्या एक्शन लेगा BCCI?

Advertisement

दूसरे फैन ने सीधे नियमों की ओर इशारा करते हुए कहा- भारत में वेप‍िंग बैन है, फिर भी RR कप्तान खुलेआम ड्रेसिंग रूम में ऐसा कर रहे हैं. अब देखना है BCCI क्या एक्शन लेता है. 

एक और रिएक्शन में गुस्सा साफ दिखा- र‍ियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप‍िंग करते देखना बेहद लापरवाही है. जब आप लीडर हो, तो हर हरकत मायने रखती है. ये बिल्कुल गलत संदेश है. 

कुछ फैन्स ने तो उनकी कप्तानी पर ही सवाल उठा दिए और ल‍िखा  पराग कभी कप्तान बनने लायक नहीं थे. अब ये हरकत दिखाती है कि उनमें लीडरशिप क्वालिटी की कमी है. 

वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बल्कि टीम और फ्रेंचाइजी की इमेज को नुकसान पहुंचाना है.

कुल मिलाकर, फैन्स का गुस्सा सिर्फ वेप‍िंग  पर नहीं, बल्कि एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाने में चूक पर है. अब सबकी नजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर टिकी है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement