रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हो गई सगाई, आशीर्वाद देने अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां पहुंचीं, देखें रिंग सेरेमनी का VIDEO

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है. रिंग सेरेमनी लखनऊ के पांच सितारा होटल centrum में रखी गई थी. इस सेरमेनी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हुए.

Advertisement
 Rinku Singh gets engaged to MP Priya Saroj Rinku Singh gets engaged to MP Priya Saroj

आशीष श्रीवास्तव / समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 08 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है. 8 जून (रविवार) को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई. रिंग सेरेमनी लखनऊ के पांच सितारा होटल centrum में रखी गई थी. इस सेरमेनी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हुए. रिंकू-प्रिया की शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है. दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी है.

Advertisement

रिंग सेरेमनी में रिंकू सिंह व्हाइट ड्रेस में नजर आए, वहीं प्रिया सरोज गुलाबी ड्रेस पहनी हुई थीं. स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया सरोज की खुशी में आंसू निकल आए. बाद में दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए. समारोह में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए. इनमें समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, जया बच्चन, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी नाम शामिल था.

सगाई के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल रिंग मंगवाई थीं. प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई. दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है. मेन्यू भी खासतौर पर कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया. प्रिया ने अपने पसंदीदा बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल को डिश शामिल कराया. वहीं रिंकू की पसंदीदा डिश पनीर टिक्का और मटर मलाई भी मेन्यू में शामिल थी.

Advertisement

इस कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. 300 मेहमानों को ही विशेष पास के जरिए प्रवेश दिया गया, जिसमें बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया था. होटल के अंदर और बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस तैनात रही. एक स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रही ताकि किसी वीआईपी को कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: स्टेज पर रिंकू सिंह का हाथ थामते ही प्रिया सरोज की खुशी में निकल आए आंसू, VIDEO

प्रिया सरोज ने इस खास मौके के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को भी बुलाया गया था. जिनमें रामगोपाल यादव और पुष्पेंद्र सरोज जैसे नाम शामिल हैं.

27 साल के रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हालिया सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे. हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कुल 11 पारियां में 29.42 के एवरेज और 153.73 के स्ट्राइक-रेट से 206 रन बनाए.

रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 33 टी20 मुकाबलों में भाग लिया है. इस दौरान उन्होंने ओडीआई में 27.50 के एवरेज से 55 रन बनाए हैं. जबकि टी20 इंटरनेशनल में रिंकू के नाम पर 42.00 के एवरेज से 546 रन दर्ज हैं. अब रिंकू अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं.

Advertisement

प्रिया सरोज की बात करें, तो उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजपार्टी के टिकट पर मछलीशहर सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था. प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की.

इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर प्रिया ने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की. प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. तूफानी फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं.

राजनीति और खेल के लोगों के संगम पर अखिलेश यादव ने कहा- राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ आते हैं तो उनका स्वागत है हमने उनको बधाई और आशीर्वाद दिया. एक ने बहुत कम समय में कम उम्र में क्रिकेट में बहुत बड़ा मुकाम मनाया है, एक कम उम्र में सांसद बनी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »