इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. नंबर-1 की कुर्सी पर टीमों की नजर है. आरसीबी बुधवार (13 मई) को अपना आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेलने उतरेगी. आरसीबी की नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने पर होगी. रायपुर में यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) 11 मैच खेल चुकी है, और अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. आरसीबी का मौजूद नेट रन रेट +1.103 है,जो कि सभी टीमों में सबसे अच्छा है.
बेंगलुरु ने इसी मैदान पर अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीतकर अंक तालिका में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली थी. लेकिन मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बुरी तरह से हराकर अंक तालिका में टॉप पर अपनी जगह बनाई.
केकेआर भी है तैयार, देगी RCB को कड़ी टक्कर.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी लगातार 4 मैच जीतकर ये मैच खेलने उतरेगी और आरसीबी (RCB) को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. अगर यह मैच केकेआर जीत जाती है, तो ये उसकी लगातार 5वीं जीत होगी. केकेआर की आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब थी और उसको लगातार 5 हार मिली थी.
कोलकाता 10 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर है. कोलकाता का मौजूदा नेट रनरेट -0.169 है. अगर कोलकाता की टीम आरसीबी (RCB) के खिलाफ यह मुकाबला जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पछाड़ कर 11 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर पहुंच जाएगी.
पिछले 6 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पलड़ा हल्का रहा है.
आरसीबी - 1 जीत
केकेआर - 4 जीत
1 मैच बेनतीजा
Report- Vijay Singh
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क