BCCI ने इस पूर्व क्रिकेटर को महिला टीम का अंतरिम कोच बनाया

पोवार महिला टीम के शिविर से जुड़ेंगे, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से बेंगलुरू में होगी.

Advertisement
रमेश पोवार (getty) रमेश पोवार (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है. बीसीसीआई जब तक तुषार अरोठे का उपयुक्त विकल्प नहीं ढूंढ़ लेता, तब तक वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे.

सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के बाद को इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा था. सीनियर खिलाड़ी बड़ौदा के इस पूर्व ऑलराउंडर के कोचिंग के तरीकों से खुश नहीं थी.

Advertisement

पोवार महिला टीम के शिविर से जुड़ेंगे, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से बेंगलुरू में होगी. बीसीसीआई पहले ही पूर्णकालिक कोच के लिए आवेदन आमंत्रित कर चुका है, जिसकी अंतिम तारीख 20 जुलाई है.

पोवार ने पीटीआई से कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी की गई उसकी मुझे खुशी है और मैं उन्हें (महिला टीम को) आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.’

चालीस साल के पोवार ने भारत की ओर से दो टेस्ट में छह, जबकि 31 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34 विकेट हासिल किए. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 148 मैचों में 470 विकेट चटकाए.

पता चला है कि पोवार को अपनी अंतरिम नियुक्ति की जानकारी क्रिकेट बोर्ड से रविवार को मिली. पिछले हफ्ते ही पोवार मुंबई की सीनियर रणजी टीम के कोच की दौड़ में मुंबई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत से पिछड़ गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »