इंदौर टेस्ट मैच के चौथे दिन चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीद थीं और वो कसौटी पर पूरी तरह से खरे भी उतरे. तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की दरकार थी. पुजारा की शतकीय पारी ने इस काम आसान कर दिया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का बेहतरीन आठवां शतक जड़ा.
चेतेश्वर पुजारा का ये अपने घरेलू मैदान पर छठा शतक है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पुजारा वो अबतक दो टेस्ट शतक जड़ चुके हैं. ये उनके
टेस्ट करियर का करियर का आठवां था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. कानपुर और कोलकाता टेस्ट मैच में उन्होंने बड़ी पारियां भी खेली. लेकिन शतक नहीं लगा सके. इंदौर में उन्होंने बेहतरीन 101 रनों की नॉटआउट पारी खेली. जिसमें उन्होंने नौ चौके भी लगाए. पुजारा तीन टेस्ट मैच की छह पारियों में 74.60 की बेहतरीन औसत के साथ 373 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 101 रन का रहा. इस सीरीज में टॉप स्कोरर हैं.
चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी का जलवा पूरी दुनिया ने देखा. वो तीन टेस्ट मैच या इससे कम की सीरीज में वो भारत के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं. जिन्होंने 50 से ज्यादा चार पारियां खेली हैं. मोहिंदर अमरनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 1982-83 और राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2008-09 ने ऐसा किया था.
अमित रायकवार