PSL vs IPL: फिर आईपीएल से टकराएगा पीएसएल, 2027 में भी नहीं बदलेगी तारीखों की कहानी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 12वां सीजन 2027 में एक बार फिर IPL से टकराएगा. PCB ने PSL 12 के लिए 18 मार्च से 2 मई की विंडो तय की है. जनवरी-फरवरी में आयोजन पर भी चर्चा हुई, लेकिन पंजाब में कोहरे और रमजान के दौरान टूर्नामेंट के अहम मुकाबले पड़ने की वजह से बहुमत मार्च-मई विंडो के पक्ष में रहा.

Advertisement
PSL को जनवरी-फरवरी में कराने की मांग खारिज, अब फिर IPL से क्लैश (Photo: ITG) PSL को जनवरी-फरवरी में कराने की मांग खारिज, अब फिर IPL से क्लैश (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 12वां सीजन एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टकराने जा रहा है. PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई तक किया जाएगा. यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पाकिस्तान की टी20 लीग की तारीखें IPL से टकराएंगी.

PSL की शुरुआत 2016 में हुई थी और 2024 तक इसका आयोजन फरवरी-मार्च में होता रहा. लेकिन ICC टूर्नामेंट्स के कारण 2025 से इसे अप्रैल-मई की विंडो में शिफ्ट करना पड़ा. 2025 में पाकिस्तान में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी और 2026 में भारत-श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप के चलते यह बदलाव हुआ.

Advertisement

क्यों नहीं बनी जनवरी-फरवरी की बात?
क्रिकइंफो के मुताब‍िक- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और फ्रेंचाइजियों ने पिछले महीने गवर्निंग काउंसिल की बैठक में PSL 12 को जनवरी-फरवरी में कराने पर विचार किया था. मीडिया राइट्स 2029 तक रखने वाली कंपनी वली टेक्नोलॉज‍िस ( Walee Technologies) मौजूदा विंडो से खुश नहीं है. उसका कहना है कि रमजान के बाद टूर्नामेंट होने के कारण ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू पर असर पड़ रहा है.

कंपनी के मुताबिक, रमजान के दौरान ज्यादातर विज्ञापनदाता अपना मार्केटिंग और टीवी एड बजट खर्च कर देते हैं. ऐसे में रमजान के बाद होने वाले PSL में ब्रॉडकास्टर्स के लिए विज्ञापन से कमाई का मौका कम रह जाता है. पिछले दो सीजन भी रमजान के बाद खेले गए थे और 2027 का PSL भी इसी दौर में होगा. 2027 में रमजान फरवरी की शुरुआत से मार्च की शुरुआत तक रहने की संभावना है.

Advertisement

हालांकि, जनवरी-फरवरी की विंडो को लॉजिस्टिक तौर पर मुश्किल माना गया. PSL के चार पारंपरिक वेन्यू में से तीन पंजाब में हैं, इनमें लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी हैं. जनवरी-फरवरी में यहां कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बड़ी समस्या बन सकती है. इसके अलावा इस विंडो में टूर्नामेंट का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा रमजान के दौरान पड़ता. हालांकि 2024 में भी ऐसा ही हुआ था.

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विंडो को लेकर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद PCB ने सभी आठ फ्रेंचाइजियों से ईमेल के जरिए उनकी पसंद पूछी. ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने मार्च-मई की विंडो के पक्ष में वोट किया.

PCB की ओर से जारी मीडिया रिलीज में वेन्यू का जिक्र नहीं किया गया. 2020 से PSL का आयोजन पूरी तरह पाकिस्तान में हो रहा है. इससे पहले टूर्नामेंट पाकिस्तान के साथ UAE में भी आयोजित किया जाता था. अब तक कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी इसके मुख्य वेन्यू रहे हैं.

पिछले साल फैसलाबाद और पेशावर को भी PSL के दो नए वेन्यू के तौर पर जोड़ा गया था. हालांकि वेस्ट एशिया संकट के बाद सरकार के फ्यूल-प्रिजर्वेशन उपायों के चलते PSL 11 को सिर्फ लाहौर और कराची तक सीमित करना पड़ा था. उस सीजन का फाइनल छोड़कर बाकी मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले गए थे.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »