लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक प्रोफेशनल टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है. टीम का होम ग्राउंड गद्दाफी स्टेडियम है और इसका मालिकाना हक राणा ब्रदर्स के पास है. लाहौर कलंदर्स की स्थापना साल 2015 में हुई थी. PSL के पहले ऑक्शन में यह दूसरी सबसे महंगी टीम थी और खास बात यह रही कि इसे एक इंटरनेशनल ग्रुप ने खरीदा था.
शुरुआती सीजनों में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. कई बार टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही. लेकिन बाद के वर्षों में टीम ने जबरदस्त वापसी की और PSL की सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई. टीम ने 2022, 2023 और 2025 में खिताब जीतकर अपनी मजबूत पहचान बनाई. टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी कर रहे हैं, जबकि कोच डियॉन इब्राहिम हैं.
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी फकर जमान हैं, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शाहीन अफरीदी के नाम है.
साल 2015 में Pakistan Cricket Board ने PSL की शुरुआत का ऐलान किया, जिसका पहला सीजन 2016 में UAE में खेला गया.
3 दिसंबर 2015 को टीमों के मालिकों का खुलासा हुआ. लाहौर फ्रेंचाइजी को Kausar Rana Resources Private Limited ने करीब 25.1 मिलियन डॉलर में 10 साल के लिए खरीदा था. उस समय यह कराची किंग्स के बाद दूसरी सबसे महंगी टीम थी.
बाद में 2018 में मल्तान सुल्तान्स टीम जुड़ी, जिसकी कीमत लगभग 41.6 मिलियन डॉलर रही. इसके बाद लाहौर कलंदर्स PSL की तीसरी सबसे महंगी टीम बन गई.
नवंबर 2025 में फ्रेंचाइजी ने PCB के साथ अपने अधिकारों को अगले 10 साल (2026-2035) के लिए फिर से रिन्यू किया. यह फैसला एक बड़े वित्तीय पुनर्मूल्यांकन का हिस्सा था, जिसे Ernst & Young ने किया था. इस दौरान लीग की फाइनेंशियल मॉडल को डॉलर से बदलकर पाकिस्तानी रुपये में कर दिया गया.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्ताफिजुर रहमान का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मेडिकल कारणों से रद्द कर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से बाहर कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI के बाद यह फैसला लिया गया. वहीं नाहिद राणा को भी रिलीज नहीं किया गया ताकि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें.