मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) पाकिस्तान की एक प्रोफेशनल टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलती है. यह टीम पंजाब प्रांत के शहर मुल्तान से जुड़ी रही है और इसका होम ग्राउंड मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम है. 2026 में CD Ventures के गोहर शाह ने सियालकोट स्टैलियनज़ फ्रेंचाइजी को खरीदकर उसे मुल्तान सुल्तान्स के रूप में रीब्रांड किया.
मुल्तान सुल्तान्स ने 2021 में अपना पहला PSL खिताब जीता था. फाइनल में टीम ने पेशावर जाल्मी को हराया था. यह टीम PSL की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में मानी जाती है. 2021 से 2024 तक लगातार चार सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची, जिसमें एक बार चैंपियन बनी और तीन बार रनर-अप रही.
मुल्तान सुल्तान्स की शुरुआत 2017 में PSL की छठी टीम के रूप में हुई थी. इसे तीसरे सीजन से पहले लीग में शामिल किया गया था. शुरुआत में इस टीम को Schön Properties ने करीब 41.6 मिलियन डॉलर में खरीदा था, लेकिन 2018 में भुगतान से जुड़ी दिक्कतों के कारण उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया.
इसके बाद 2018 में आलमगीर खान टरीन और अली खान टरीन के नेतृत्व वाले समूह ने टीम को खरीद लिया. 2021 में आलमगीर टरीन अकेले मालिक बन गए और 2025 तक टरीन परिवार ने टीम को संभाला. 2025 में टीम का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ आर्थिक और संचालन से जुड़े मुद्दों पर विवाद हुआ. टीम मालिक ने लीग के विस्तार और कमाई के मॉडल पर सवाल उठाए. अक्टूबर 2025 में PCB ने कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फ्रेंचाइजी को सस्पेंड और खत्म करने का नोटिस दिया. इसके बाद नवंबर 2025 में अली टरीन ने घोषणा की कि वह अब टीम के मालिक नहीं रहेंगे. PCB ने 2026 सीजन के लिए टीम को अपने पास रखा और नए खरीदार ढूंढने का फैसला किया. 9 फरवरी 2026 को Walee Technologies ने 2.45 अरब पाकिस्तानी रुपये में इस फ्रेंचाइजी को खरीद लिया. नए मालिकों को टीम का नाम और स्थान बदलने का विकल्प दिया गया. इसके बाद टीम को रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया और इसका नाम बदलकर Rawalpindiz कर दिया गया.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गए. PCB ने अब इसकी जांच शुरू कर दी है. इस बीच उनका सरे के साथ करार भी टूट गया. मैदान पर खराब फॉर्म के साथ यह विवाद उनके करियर पर बड़ा असर डाल सकता है.