PSL में छा गए राहुल द्रव‍िड़! पाकिस्तानी गेंदबाज ने तारीफ में पढ़े कसीदे, VIDEO वायरल

PSL 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. उस्मान खान की 61 रन की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही. मैच के बाद एक पाकिस्तानी पेसर ने टीम की जीत को राहुल द्रविड़ के धैर्य से जोड़ते हुए बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
द्रव‍िड जैसा ‘दिमाग', पाक‍िस्तानी पेसर का बयान, टीम पहुंची PSL फाइनल द्रव‍िड जैसा ‘दिमाग', पाक‍िस्तानी पेसर का बयान, टीम पहुंची PSL फाइनल

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने शानदार वापसी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेड‍ियम में 1 मई को हुआ. 

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 186/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए उस्मान खान ने 30 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसने मैच का रुख तय कर दिया.

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आखिरी तक संघर्ष किया, लेकिन 184/7 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 2 रन से गंवा बैठी. हैदराबाद के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई.

मैच के बाद एक पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने टीम की रणनीति को राहुल द्रव‍िड़ से जोड़ते हुए कहा कि हमने द्रविड़ जैसा धैर्य और शांत दिमाग बनाए रखा जो इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहा. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अली ने द्रव‍िड़ की कही बात को याद करते हुए कहा- किस्मत उसी का साथ देती है, जो मेहनत करता है.

इस जीत के साथ मार्नस लाबुशेन की अगुवाई वाली हैदराबाद किंग्समेन ने PSL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना पेशावर जाल्मी से होगा. फाइनल मुकाबला 3 मई को होगा, जो अब बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. यह फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेड‍ियम में होना है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement