LSG vs KKR: रिंकू स‍िंह के हर छक्के पर छलके जज्बात, स्टैंड में ससुर को याद कर भावुक हो गईं प्रिया सरोज, VIDEO

KKR की रव‍िवार को सुपर ओवर जीत से ज्यादा चर्चा रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के इमोशनल रिएक्शन की रही. स्टैंड में उन्होंने जीत अपने दिवंगत ससुर को समर्पित की. रिंकू की 83 नाबाद पारी और आखिरी ओवर के कमाल के साथ यह मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावनाओं की कहानी बन गया.

Advertisement
रिंकू का तूफान और प्रिया का प्यार… IPL में दिखा क्रिकेट का सबसे भावुक पल (Photo: ITG) रिंकू का तूफान और प्रिया का प्यार… IPL में दिखा क्रिकेट का सबसे भावुक पल (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की लखनऊ सुपर जायंट्स  (Lucknow Super Giants) पर सुपर ओवर में मिली जीत के बाद जहां मैदान पर जश्न था, वहीं स्टैंड्स में भावुक पल भी द‍िखा.  

दरअसल, र‍िंकू सिंह की मंगेतर प्र‍िया सरोज का इमोशनल रिएक्शन इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी बन गया. यह मैच रव‍िवार को लखनऊ के इकाना स्टेड‍ियम में हुआ, जहां रिंकू का हौसला बढ़ाने उनकी मंगेतर प्र‍िया सरोज भी पहुंची थीं. 

Advertisement

KKR द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिया सरोज स्टैंड में टीम का झंडा लहराती नजर आईं. उन्होंने रिंकू की मैच जिताऊ पारी को अपने दिवंगत ससुर को समर्पित किया. स्प्लिट-स्क्रीन वीडियो में एक तरफ प्रिया की भावुक प्रतिक्रियाएं थीं, तो दूसरी ओर रिंकू के चौके-छक्के और जीत के जश्न. जिसने इस पल को और खास बना दिया.

वीड‍ियो में प्र‍िया कह रही हैं- हम बहुत खुश हैं, आज जो उन्होंने खेला है, वो हमारे ससुर (Father in law) के लिए है. हम आज उनको बहुत म‍िस कर रहे हैं. और यह उनके लिए ही है. 

LSG vs KKR मैच में क्या हुआ? 
मैच की बात करें तो KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93/7 के संकट से उबरकर 20 ओवर में 155/7 का स्कोर खड़ा किया. रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन ठोके, जिसमें आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के शामिल रहे. 
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Super Over: सुनील नरेन का मैज‍िक, रिंकू स‍िंह का फ‍िन‍िश... सुपर ओवर में ऐसे हुआ लखनऊ संग 'खेला'

Advertisement

कैमरन ग्रीन (34) ही दूसरे बल्लेबाज थे जो दहाई का आंकड़ा छू सके. LSG के लिए मोहस‍िन खान ने 5/23 लेकर शानदार प्रदर्शन किया.
जवाब में LSG की बल्लेबाजी फिर लड़खड़ा गई, लेकिन नंबर-9 पर आए मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच टाई करा दिया. आखिरी ओवर में कार्त‍िक त्यागी ने 16 रन लुटाए.

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट झटके. आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने प्र‍िंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर KKR को जीत दिला दी.
यह भी पढ़ें: LSG Vs KKR: 93/7 से रिंकू सिंह ने पलटी बाजी, सुपर ओवर में LSG ढेर... हार के बाद ऋषभ पंंत भड़के, बोले- हमें ब्रेक चाहिए

लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें प्रिया सरोज का प्यार, दर्द और गर्व एक साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे 'KKR का दिल' बताया और रिंकू को भविष्य का कप्तान तक कह दिया.

इस मैच ने साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का भी नाम है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement