PBKS vs GT, IPL 2026 Live Score: गुजरात ने पंजाब को दिया 163 का टारगेट, गेंदबाजी में चमके वैशाख

Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL Live Cricket Score: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के मंगलवार (31 मार्च) को मैच नंबर 4 है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में हैं. अभी गुजरात टाइटन्स की टीम बल्लेबाजी कर रही है.

Advertisement
Punjab Kings vs Gujarat Titans Live score (Photo: X/@IPL) Punjab Kings vs Gujarat Titans Live score (Photo: X/@IPL)

aajtak.in

  • न्यू चंडीगढ़ ,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में आज (31 मार्च) को  न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की भ‍िड़ंत है.

मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात ने पहले  बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

यह भी पढ़ें: IPL 2026, PBKS vs GT Live Score: पंजाब और गुजरात की भ‍िड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर

Advertisement

गुजरात की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स 
गुजरात के लिए इस मुकाबले में ओपन‍िंग करने के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन और तेज शुरुआत की. लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मार्को जानसेन ने साई सुदर्शन (13) को कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद जोस बटलर और शुभमन ग‍िल स्कोर ने अच्छी पार्टनरश‍िप की लेकिन ग‍िल 39 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए. गुजरात को तीसरा झटका ग्लेन फ‍िल‍िप्स (25) के रूप में लगा, जो 119 के स्कोर पर विजयकुमार वैशाख की गेंद पर आउट हुए. 

जोस बटलर (38) भी एक तरफ से अच्छे टच में लग रहे थे लेकिन वह चहल की फ‍िरकी में फंसकर आउट हो गए; बटलर जब आउट हुए तो गुजरात का स्कोर 129/4 हो गया.  कुछ देर बाद वॉश‍िंगटन सुंंदर भी 18 रन बनाकर विजयकुमार वैशाख की गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों लपके गए. अपने ओवर की आख‍िरी गेंद जो 19वें ओवर की आख‍िरी गेंद थी, इस पर वैशाख ने शाहरुख खान (4) को आउट किया. वैशाख ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके, वो पंजाब की टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं युजवेंद्र चहल ने भी मैच में कसी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके. इसके अलावा मार्को जानसेन ने भी 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका. 

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स के अगले मैच 
3 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई)
6 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता)
11 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (न्यू चंडीगढ़)

गुजरात टाइटन्स के अगले मैच 
4 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
8 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (नई दिल्ली)
12 अप्रैल: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)

गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा. 

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन , विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement