Pakistan को 'हाई-फाई' बैटिंग कोच की जरूरत, निकाला विज्ञापन, ये हैं शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पावर-हिटिंग बैटिंग कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला है. पीसीबी ने इसके अलावा लाहौर में हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पांच अन्य कोचिंग पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं.  हाई-परफॉर्मेंस कोच का पोस्ट पांच कोचिंग पदों में से एक है.

Advertisement
Rameez Raja (getty) Rameez Raja (getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST
  • पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच के लिए निकाला विज्ञापन 
  • टी20 वर्ल्ड कप में मैथ्यू हेडन थे बल्लेबाजी सलाहकार

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पावर-हिटिंग बैटिंग कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला है. पीसीबी ने इसके अलावा लाहौर में हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पांच अन्य कोचिंग पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं.  हाई-परफॉर्मेंस कोच का पोस्ट पांच कोचिंग पदों में से एक है.

पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार चैयरमैन रमीज राजा चाहते थे कि राष्ट्रीय क्रिकेटर आधुनिक क्रिकेट की मांगों के अनुसार खुद को तैयार करें. यही कारण है कि पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच के लिए विज्ञापन दिया है. पीसीबी ने पांच कोचों की नियुक्ति के निर्धारित मानदंडों का भी खुलासा किया.

Advertisement

पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'हाई परफॉर्मेंस कोच के पास पिछले 10 सालों के दौरान पांच साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. साथ ही उन्होंने एलीट खिलाड़ियों या राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टीमों को कोचिंग दिया होना चाहिए.'

बोर्ड ने कहा, 'बाकी चार कोचों के लिए योग्यता पिछले 10 वर्षों में कम से कम पांच साल का कोचिंग अनुभव और साथ ही एक लेवल-तीन स्तर का क्रिकेट कोचिंग सर्टिफिकेट है.'

पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है खासकर टी20 क्रिकेट में. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 में स्टेज में लगातार पांच गेम जीते. उन्होंने भारत, नामीबिया, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

हालांकि, सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड की तूफानी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज में मात दी. यही नहीं पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश को 2-0 से हरा दिया.

Advertisement

इसके अलावा, पाकिस्तान ने कराची के नेशनल स्टेडियम में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया. हालांकि, कोरोनावायरस के चलते वनडे सीरीज को स्थगित करना पड़ा था. अब पाकिस्तानी क्रिकेटर इस महीने के अंत में शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2022 संस्करण में भाग लेने के लिए कमर कस चुके हैं.




 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »