IND vs ENG ODI: बर्मिंघम वनडे देख रहे थे MS धोनी, बच्चे ने ऑफर किए चिप्स, फ‍िर क्या हुआ, देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड्स में नजर आए. ब्लैक गॉगल और ब्लैक जैकेट में उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. कैमरे में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी बैकग्राउंड में दिखाई दीं. इससे पहले धोनी अपने जन्मदिन पर ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 मुकाबला देखने पहुंचे थे.

Advertisement
IND vs ENG: बर्मिंघम में धोनी की एंट्री, बच्चे ने खिलाए चिप्स, साक्षी भी आईं नजर (Photo: Screengrab) IND vs ENG: बर्मिंघम में धोनी की एंट्री, बच्चे ने खिलाए चिप्स, साक्षी भी आईं नजर (Photo: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्म‍िंघम ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी से फैन्स का दिल जीत लिया.

मैच के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स की ओर गया, ब्लैक जैकेट और ब्लैक गॉगल पहने धोनी बड़े ही कूल अंदाज में नजर आए. उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. इस दौरान उनको एक बच्चे ने च‍िप्स ऑफर क‍िए. धोनी भी इस ऑफर को अस्वीकार नहीं कर पाए और कुछ च‍िप्स खाईं. 

Advertisement

धोनी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए लगातार मैच देखने पहुंच रहे हैं. बर्मिंघम में पहले वनडे के दौरान भी उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

टीवी प्रसारण में कैद हुए वीडियो में धोनी के पीछे उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से शेयर की जाने लगीं.

यह पहली बार नहीं है जब मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर धोनी स्टेडियम में दिखाई दिए हों. इससे पहले 7 जुलाई को अपने 45वें जन्मदिन के दिन भी वह ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान स्पॉट किए गए थे. उस समय भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी.

धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन भारतीय टीम और क्रिकेट से उनका जुड़ाव आज भी बरकरार है. टीम इंडिया के मैचों में उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए खास मानी जाती है. बर्मिंघम में पहले वनडे के दौरान भी स्टेडियम में बैठे 'कैप्टन कूल' का शांत और स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »