धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? 'पुरानी गाड़ी' का जिक्र कर माही ने दिया बड़ा संकेत

महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल में खिताबी जीत हासिल की. अब सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं.

Advertisement
धोनी को लेकर संस्पेंस बरकरार, क्या अगले IPL सीजन में खेलेंगे? (Photo: AFP) धोनी को लेकर संस्पेंस बरकरार, क्या अगले IPL सीजन में खेलेंगे? (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेंगलुरु,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्यूचर को लेकर सस्पेंस बरकरार है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान ने आईपीएल 2027 में खेलने की संभावना पर बड़ा अपडेट दिया है. धोनी के मुताबिक, अगले सीजन में उनकी भागीदारी का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा. उन्होंने संकेत दिया कि दिसंबर से पहले वह आकलन करेंगे कि उनका शरीर एक और सीजन खेलने के लिए कितना तैयार है.

Advertisement

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं. अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए.'

एमएस धोनी के इस बयान से फैन्स की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने अगले सीजन में खेलने की पुष्टि नहीं की है. उनका फैसला फिटनेस और मेडिकल जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा. चोट और फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण धोनी आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके. उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई.

Advertisement

एमएस धोनी ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कागज पर आपकी टीम कितनी अच्छी है, यह उतना मायने नहीं रखता. सबसे जरूरी यह है कि आप उस खास दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं. टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में शीर्ष टीमों के बीच अंतर बहुत कम होता है. पिछले दो साल में हमने संघर्ष किया है और यह एक सच्चाई है, जिससे बचने का कोई मतलब नहीं है.'

धोनी ने RCB की दिल खोलकर तारीफ की
एमएस धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पिछले दो सीजन के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए माना कि चेन्नई को भी निरंतरता हासिल करनी होगी. उन्होंने कहा, 'आरसीबी ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि हम ऐसा नहीं कर पाए. हर टीम के अच्छे और बुरे दिन आते हैं, लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हों. ऐसे समय में यह देखना जरूरी होता है कि टीम के तौर पर किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है.'

चेन्नई सुपर किंग्स की भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए एमएस धोनी ने चोटों से खिलाड़ियों को बचाए रखने और पूरे टूर्नामेंट में फिट खिलाड़ियों की उपलब्धता को अहम बताया. उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम चोटों को दूर रख पाएंगे और हमारे फिट खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे. इससे टीम के लिए अपनी भूमिका और जिम्मेदारियां निभाना आसान होगा.'

Advertisement

अब सभी की नजरें दिसंबर से पहले होने वाले एमएस धोनी के फिटनेस आकलन पर रहेंगी. इसी के बाद पता चलेगा कि माही आईपीएल 2027 में चेन्नई की पीली जर्सी में वापसी करेंगे या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »