MI vs LSG, IPL 2026 Highlights: मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की तूफानी फिफ्टी

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants : ये जीत मुंबई के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि मुंबई को लगातार 5 मैच में मिली हार के बाद ये जीत नसीब हुई है. मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लखनऊ ने 228 रन बनाए थे.

Advertisement
रोहित शर्मा ने 6 चौके और 7 छक्के जड़े (Photo: ITG) रोहित शर्मा ने 6 चौके और 7 छक्के जड़े (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

आईपीएल 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की. ये जीत मुंबई के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि मुंबई को लगातार 5 मैच में मिली हार के बाद ये जीत नसीब हुई है. मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लखनऊ ने 228 रन बनाए थे. जिसे मुंबई ने 19वें ओवर में चेज कर लिया.

Advertisement

रोहित ने खेली तूफानी पारी

मुंबई के लिए पारी का आगाज रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ पारी खेली. पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई. रिकेल्टन 11वें ओवर में 83 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन रोहित शर्मा टिके रहे. उन्होंने छक्के-चौके की बारिश की. लेकिन 44 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. जिसके दम पर मुंबई ने इसे 19वें ओवर में चेज कर लिया. 

इस जीत के साथ ही मुंबई के अब 10 मैच में 6 अंक हो गए हैं. हालांकि, टीम अब भी 9वें स्थान पर है. जबकि लखनऊ 9 मैच में 4 अंक के साथ सबसे आखिरी पायदान पर है. 

ऐसे रही लखनऊ की बैटिंग

लखनऊ के लिए पारी का आगाज मिचेल मार्श और जोस इंग्लिश ने किया. तीसरे ओवर में इंग्लिश अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. पूरन ने केवल 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. पूरन ने 21 गेंद में 63 रन ठोक दिए. लेकिन 9वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. अपनी पारी में पूरन ने एक चौका और 8 छक्के जड़े.

Advertisement

इसके बाद मारक्रम ने 31 और हिम्मत सिंह ने 31 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर लखनऊ ने मुंबई के सामने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रेयान रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »