विराट कोहली करिश्माई कप्तान, देते हैं पूरी आजादी: कुलदीप यादव

यादव ने कहा कि विराट आपको वह सब देते हैं जो आप मैदान पर चाहते हैं, जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो वह आकर मुझसे पूछते हैं कि तुम्हे कैसी फील्ड चाहिए.

Advertisement
कुलदीप यादव, विराट कोहली (फाइल फोटो) कुलदीप यादव, विराट कोहली (फाइल फोटो)

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच जीत कर पूरे दौरे का क्लीन स्वीप कर दिया है. कोहली की कप्तानी में टीम ने दौरे के सभी 9 मैच अपने नाम किए. भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने कप्तान विराट कोहली को करिश्माई कप्तान बताते हुए कहा है कि वे गेंदबाजों को काफी सहयोग और आजादी देते हैं.

यादव ने कहा कि विराट आपको वह सब देते हैं जो आप मैदान पर चाहते हैं, जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो वह आकर मुझसे पूछते हैं कि तुम्हे कैसी फील्ड चाहिए. उन्होंने बताया कि गेंदबाज को यही चाहिए होता है, वे गेंदबाज को पूरी आजादी देते हैं. कुलदीप बोले कि उन्होंने पूरी में मेरा पूरा साथ दिया. मैं इस तरह की टीम एकता और कप्तान से बहुत खुश हूं.

Advertisement

दूसरों के लिए प्रेरणा हैं कोहली

कुलदीप यादव बोले कि मैदान पर कोहली की प्रतिबद्धता दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में मोर्चे से अगुवाई करते हैं और जब फील्डिंग करते हैं तो जान लगा देते हैं. मैदान पर या नेटपर उनको देखने से ही प्रेरणा मिलती है.

यादव बोले कि उनको देखकर अगर हम अपनी में एक प्रतिशत भी सुधार कर सके तो बहुत होगा. वह युवा खिलाड़ियों को बताते हैं कि उनसे क्या चाहिए और हम टीम से क्या चाहते हैं. यादव को इस दौरे पर कुछ मौके मिले और उन्होंने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »