KKR vs LSG: पिच में बाधा डालने के लिए OUT? अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर मचे बवाल के बीच जान लें क्या है नियम

अंगकृष रघुवंशी को IPL 2026 में LSG के खिलाफ “obstructing the field” के तहत आउट दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. नियमों के अनुसार फैसला सही था, लेकिन फैंस और KKR टीम इस निर्णय से संतुष्ट नहीं दिखे.

Advertisement
अंगकृष रघुवंशी को आउट देने के फैसले पर मचा बवाल (Photo: ITG) अंगकृष रघुवंशी को आउट देने के फैसले पर मचा बवाल (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

IPL 2026 में केकेआर के अंगकृष रघुवंशी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए, जिन्हें obstructing the field के तहत आउट दिया गया है. केकेआर और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में इस आउट ने बड़े स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. रघुवंशी को इस तरह आउट दिए जाने से फैंस और कोच अभिषेक नायर नाराज दिखे.

Advertisement

कैसे हुआ विवाद?

यह घटना 5वें ओवर में हुई, जब प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे. रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की ओर खेला और तुरंत रन लेने दौड़े. लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. रघुवंशी जब वापस लौट रहे थे, तब Mohammed Shami ने स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया. उसी दौरान रघुवंशी गेंद की लाइन में आ गए और डाइव लगा दी.

फील्डिंग टीम ने “obstructing the field” की अपील की, जिसे तीसरे अंपायर ने मान लिया. रघुवंशी 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए.

अंपायर का फैसला और प्रतिक्रिया

टीवी अंपायर के फैसले के बाद भी KKR टीम संतुष्ट नहीं थी और चौथे अंपायर से लंबी बातचीत की.
हालांकि नियमों के हिसाब से यह फैसला सही माना गया, क्योंकि रघुवंशी ने अपनी रनिंग लाइन बदली थी. बावजूद इसके, बल्लेबाज इस फैसले से नाखुश दिखे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, IPL 2026 Live Score: केकेआर ने लखनऊ के सामने रखा 156 रनों का लक्ष्य, रिंकू सिंह की तूफानी फिफ्टी

IPL नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी के नियम 37.1.4 के अनुसार, अगर बल्लेबाज रन लेते समय बिना किसी ठोस कारण के अपनी दिशा बदलता है और इससे फील्डर के रन-आउट करने के प्रयास में बाधा आती है, तो उसे “obstructing the field” के तहत आउट दिया जा सकता है. इसमें यह मायने नहीं रखता कि रन-आउट होता या नहीं. सिर्फ बाधा डालना ही आउट देने के लिए काफी है.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

IPL में यह पहली बार नहीं हुआ है:
2013: यूसुफ पठान (Pune Warriors vs KKR)
2019: अमित मिश्रा (DC vs SRH)
2024: रविंद्र जडेजा (CSK vs SRH)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement