'सोशल मीडिया के लिए ये सब मत करो...', वैभव के खिलाफ सैम अयूब के बेबी सेलिब्रेशन पर भड़के कामरान अकमल

भारतीय टीम ने 19 रनों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट का गोल्ड अपने नाम किया. मैच का नतीजा भारत के पक्ष में रहा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद सैम अयूब का बेबी वाला सेलिब्रेशन और उस पर कामरान अकमल की प्रतिक्रिया ने एक अलग बहस जरूर छेड़ दी.

Advertisement
सैम अयूब विवादों में, कामरान अकमल ने भी लगाई फटकार. (Photo: Screengrab/SonyLIV) सैम अयूब विवादों में, कामरान अकमल ने भी लगाई फटकार. (Photo: Screengrab/SonyLIV)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसकी चर्चा अब भी हो रही है. पाकिस्तानी ऑलराउंडर सैम अयूब ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसके चलते वो विवादों में आ गए. अयूब ने बेबी झुलाने की एक्टिंग (क्रैडल सेलिब्रेशन) की. वैभव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप भारतीय डगआउट की ओर लौट गए.

Advertisement

सैम अयूब का यह अंदाज पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल को पसंद नहीं आया. अकमल ने 'गेम प्लान' शो पर इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी. कार्यक्रम के एंकर ने भी अयूब के सेलिब्रेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की हरकत इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छी नहीं लगती. इसके जवाब में अकमल ने कहा कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के लिए इस तरह की चीजें करने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए.

कामरान अकमल ने कहा, 'ये चीजें लंबे समय से होती आ रही हैं. हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सोशल मीडिया के लिए चीजें कर रहे हैं. मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिए. यह इंटरनेशनल क्रिकेट है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह 13, 14 या 15 साल का है, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है. सैम अयूब कोई बच्चा नहीं है. उसे अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए.'
यह भी पढ़ें: 'भारत ने आपको बिल्कुल बच्चा बना दिया है...', सैम के बेबी सेलिब्रेशन पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, VIDEO

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल डिफेंड किया. भारतीय पारी की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की. उन्होंने साद मसूद के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर किए. हालांकि, तीसरे ओवर में सैम अयूब के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए. वैभव ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए. 

अभिषेक-तिलक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान
मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/6 का स्कोर बनाया. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रनों की आक्रामक पारी खेली. तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया. वैभव के जल्दी आउट होने के बाद संजू सैमसन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हसन नवाज ने मैच का रुख बदलने की कोशिश की. उन्होंने 51 गेंदों पर 96 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 192/6 तक रोक दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »