India vs New Zealand: पूरी तरह फिट हैं जसप्रीत बुमराह, फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से रहेंगे बाहर! जानें वजह

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार रखना चाहता है. बुमराह पूरी तरह फिट हैं और रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी कर रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) को भी ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.

Advertisement
न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की छुट्टी क्यों? ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर भी खास रणनीति (Photo: PTI) न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की छुट्टी क्यों? ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर भी खास रणनीति (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आ सकते हैं. हालांकि, इसके पीछे चोट नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट की खास रणनीति बताई जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन टीम उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा और तैयार रखना चाहती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह वनडे सीरीज में खेलने के बजाय रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट फॉर्मेट) की तैयारी पर ध्यान दें. बुमराह अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट की तैयारी शुरू कर चुके हैं. इस महीने के आखिर में उनके बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचने और फिर न्यूजीलैंड रवाना होने की संभावना है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को 6 नवंबर से शुरू होने वाले इंडिया ए के तीसरे मुकाबले में खिलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि उनका वर्कलोड बढ़ाया जा सके. इसके बाद 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके.

एक सूत्र के मुताबिक, लंबा दौरा होने के कारण बुमराह के वर्कलोड को प्राथमिकता देना जरूरी है. वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं और टीम उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार रखना चाहती है. बुमराह ने पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार कोई मल्टी-डे मुकाबला खेला था.

चोट के बाद टेस्ट में वापसी की तैयारी
इस साल की शुरुआत में घुटने की चोट के कारण बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे. अब टीम मैनेजमेंट उन्हें आगामी टेस्ट मुकाबलों के लिए उपलब्ध रखना चाहता है. इस मुद्दे पर टीम से जुड़े अहम लोगों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है.

रणनीति सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे तक सीमित नहीं है. अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (Border-Gavaskar Trophy) को भी ध्यान में रखा जा रहा है. 

Advertisement

टीम का जोर वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप  (WTC) पर है. ऐसे में बुमराह को कम अहमियत वाली द्विपक्षीय सीरीज में खिलाने के बजाय बड़े टेस्ट मुकाबलों के लिए बचाकर रखने की रणनीति अपनाई जा सकती है.

जल्द घोषित हो सकती हैं टीमें
भारत की वनडे और टेस्ट टीमों का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में होने की संभावना है. सेलेक्टर्स हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद टीम को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »