इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई है. दोनों फ्रेंचाइजी के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हो गई है. इस समझौते के तहत इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं. वहीं, तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए हैं.
इस ट्रेड में सबसे चर्चित नाम लियाम लिविंगस्टोन का है. इंग्लैंड के इस विस्फोटक ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 13 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह 6 करोड़ रुपये की कम कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं. यानी इस ट्रेड डील में लिविंगस्टोन को 7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, चेन्नई को उनसे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी विकल्प मिलने की उम्मीद होगी.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी चेन्नई सुपर किंग्स में आ गए हैं. वह अपनी मौजूदा 3 करोड़ रुपये की फीस पर पांच बार की चैम्पियन टीम से जुड़ेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन पैर में लगी चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली का शिकारी अंदाज, बाउंसर पर किया पलटवार... ऑकलैंड में गेंदबाजों की शामत!
इस ट्रेड डील के तहत सनराइजर्स हैदराबाद को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद मिले हैं. वह अपनी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर एसआरएच का हिस्सा बने हैं. खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ना 183, ना शतकों का रिकॉर्ड... विराट कोहली के दिल पर आज भी राज करते हैं वो 43 रन
खलील को ट्रेड करना चौंकाने वाला!
खलील अहमद ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे. हालांकि, आईपीएल 2026 में वह केवल पांच मुकाबले ही खेल सके. दाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में चोट के कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था. अब हैदराबादी टीम को उनसे तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने की उम्मीद होगी.
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी की WIFE साक्षी धोनी का देहरादून में रीयूनियन, 20 साल पुराने दोस्तों संग मचाया धमाल, PHOTOS
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इस ट्रेड के जरिए सनराइजर्स हैदराबाद पहुंच गए हैं. वह अपनी मौजूदा 2 करोड़ रुपये की फीस पर टीम से जुड़ेंगे. एलिस अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और डेथ ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क