महेंद्र सिंह धोनी की WIFE साक्षी धोनी का देहरादून में रीयूनियन, 20 साल पुराने दोस्तों संग मचाया धमाल, PHOTOS

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने देहरादून पहुंचकर अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं , जहां उन्होंने वेलहम गर्ल्स स्कूल (Welham Girls’ School) के पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताया. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए '20 years after' लिखा. #welhamfounders2026 के साथ उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement
साक्षी धोनी को याद आए स्कूल के दिन, वेलहम गर्ल्स के दोस्तों संग जमकर की मस्ती (Photo: Instagram/@/sakshisingh_r) साक्षी धोनी को याद आए स्कूल के दिन, वेलहम गर्ल्स के दोस्तों संग जमकर की मस्ती (Photo: Instagram/@/sakshisingh_r)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • देहरादून ,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

Sakshi Dhoni Welham Girls School Reunion 2026: एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इन दिनों अपनी पुरानी यादें ताजा करती नजर आ रही हैं. साक्षी देहरादून पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब 20 साल पुराने स्कूल के दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. उनके इस खास रीयूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल कई तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में सजावट और गुब्बारे दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ '20 साल बाद' लिखा और तीन दिल वाले इमोजी लगाए. उन्होंने #welhamfounders2026 हैशटैग के साथ लोकेशन देहरादून, उत्तराखंड की बताई है. 

साक्षी की इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. फैन्स को उनका यह बेफिक्र और अनफिल्टर्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, साक्षी ने हाई स्कूल की पढ़ाई देहरादून के मशहूर वेलहम गर्ल्स स्कूल (Welham Girls’ School) से की थी.

ऐसे में पुराने दोस्तों से मुलाकात उनके लिए खास रही. सालों बाद स्कूल के दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने पुरानी यादों को फिर से जिया. वेलहम का फाउंडर डे था, इसी मौके पर साक्षी देहरादून पहुंचीथ थीं. 

वैसे साक्षी और एमएस धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में ही हुई थी. दोनों की बेटी जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था. साक्षी आमतौर पर लो-प्रोफाइल रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी पोस्ट आते ही फैन्स का खूब प्यार मिलता है. देहरादून से सामने आई उनकी इन तस्वीरों ने एक बार फिर पुरानी दोस्ती और स्कूल के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »