RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के टारगेट पर थे म‍िचेल स्टार्क, खेल कर गए काइल जेमीसन, ऐसा ग‍िरा व‍िकेट, VIDEO

जयपुर में 1 मई को RR vs DC मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. स्टार्क के साथ उनकी टक्कर नहीं हो सकी और काइल जेमीसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया. वैभव आउट होने के बाद बेहद न‍िराश नजर आए.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमीसन का आक्रामक सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया. (Image: Screengrab/JioHotstar) वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमीसन का आक्रामक सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया. (Image: Screengrab/JioHotstar)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

Kyle Jamieson Vaibhav Sooryavanshi wicket: जयपुर में शुक्रवार (1 मई) को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में जिस भिड़ंत का सभी को इंतजार था, वह देखने को नहीं मिली. वैभव सूर्यवंशी और म‍िचेल स्टार्क के बीच बहुप्रतीक्षित टक्कर आखिरकार अधूरी रह गई.  

मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 15 साल के इस युवा बल्लेबाज और दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाज स्टार्क के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट रही. वैभव का सामना स्टार्क से नहीं, बल्कि काइल जेमीसन  से हुआ और यहीं उनकी पारी खत्म हो गई.

Advertisement

वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की. उन्होंने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर इरादे साफ कर दिए, लेकिन अगली ही गेंद पर किस्मत ने साथ नहीं दिया. वह प्लेड ऑन होकर बोल्ड हो गए और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इस तरह जिस बल्लेबाज से पावरप्ले में तेज शुरुआत की उम्मीद थी, वह टीम के लिए असरदार साबित नहीं हो सके. मैच  से पहले इस मुकाबले को युवा जोश बनाम अनुभव की जंग के तौर पर देखा जा रहा था.

वैभव ने इससे पहले विदेशी तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने पैट कम‍िंस, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और जोश जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रन बनाए थे.यहां तक की उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी धुनाई की. 

Advertisement

इसी वजह से स्टार्क के खिलाफ उनकी भिड़ंत को लेकर खासा उत्साह था. माना जा रहा था कि पावरप्ले में यह मुकाबला मैच का रुख तय करेगा. लेकिन वैभव के जल्दी आउट होने से यह 'मिनी बैटल' शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच पहले से ही चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. टीम पिछले मुकाबलों में लय हासिल नहीं कर सकी थी और इस मैच में उनकी गेंदबाजी पर काफी जिम्मेदारी थी. हालांकि वैभव के जल्दी आउट होने से दिल्ली को राहत जरूर मिली.

काइल जेमीसन का र‍िएक्शन रहा चर्चा में 
जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में जेमीसन ने जैसे ही सूर्यवंशी को आउट कर बड़ा झटका दिया. विकेट लेने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ भी दिया, जिससे मुकाबले में गर्मी और बढ़ गई. इसके बाद सोशल मीड‍िया पर तमाम र‍िएक्शन सामने आए. कई फैन्स इस बात से हैरान दिखे कि एक 15 साल के बल्लेबाज को आउट करने के बाद उन्होंने इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी.

कुछ लोगों ने इसे असामान्य बताया, वहीं कई फैन्स का मानना था कि इस सेंड-ऑफ ने वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती पहचान को और मजबूत कर दिया. इतनी कम उम्र में जिस तरह से वह चर्चा में हैं, उसने सभी का ध्यान खींचा है.

Advertisement

मैच के रिवर्स मुकाबले को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है. फैन्स का मानना है कि वैभव इस पल को याद रखेंगे और अगली भिड़ंत में और ज्यादा जोश के साथ उतरेंगे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement