काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) न्यूजीलैंड के एक शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह एक लंबे कद के तेज गेंदबाज हैं. उनकी खास बात यह है कि उनकी लंबाई लगभग 6 फीट 8 इंच है, जो उन्हें न्यूजीलैंड के सबसे लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में शामिल करती है.
काइल का जन्म 30 दिसंबर 1994 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑकलैंड ग्रामर स्कूल से की. बचपन में वह बास्केटबॉल भी खेलते थे और न्यूजीलैंड ब्रेकर्स अकादमी में पॉइंट गार्ड की भूमिका निभाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर चुना. शुरुआत में वह एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर थे, लेकिन 2012 के आसपास कोच डेल हेडली की ट्रेनिंग में धीरे-धीरे एक तेज गेंदबाज के रूप में विकसित हुए.
उन्होंने 2016 में कैंटरबरी टीम के लिए अपना टी20 डेब्यू किया और जल्द ही घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली. 2018-19 सीजन में उन्हें कैंटरबरी का कॉन्ट्रैक्ट मिला और उसी दौरान उन्होंने सुपर स्मैश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 22 विकेट लिए. एक मैच में उन्होंने 6 विकेट सिर्फ 7 रन देकर रिकॉर्ड भी बनाया, जो न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट के बेहतरीन प्रदर्शनों में गिना जाता है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2020 में भारत के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. उसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा और जल्दी ही अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा. पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में उन्होंने 11 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की.
2021 में वह न्यूजीलैंड की उस टीम का अहम हिस्सा रहे जिसने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती. फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. इसके बाद उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा और अब वह Delhi Capitals के लिए खेलते हैं.
जयपुर में 1 मई को RR vs DC मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. स्टार्क के साथ उनकी टक्कर नहीं हो सकी और काइल जेमीसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया. वैभव आउट होने के बाद बेहद निराश नजर आए.
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को आचार संहिता के उल्लंघन पर एक डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी मिली. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक व्यवहार किया था, इसक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.