'मेरा काम टीम को...', ई-स‍िगरेट विवाद पर र‍ियान पराग ने तोड़ी चुप्पी! RR की हार पर द‍िया ये बयान

RR vs DC: रियान पराग ने 50 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. वेपिंग विवाद पर पराग ने कहा कि उन्हें आलोचकों को जवाब नहीं देना. हालांकि उन्होंने वेप‍िंग का खुद जिक्र नहीं किया लेकिन माना जा रहा है, उनका इशारा इसी ओर था. टीम की हार का कारण उन्होंने मिडिल ओवर्स की खराब गेंदबाजी बताया, जबकि स्टार्क और राहुल-निसांका ने मैच पलट दिया.

Advertisement
90 की तूफानी पारी भी बेकार, RR की हार से खफा दिखे कप्तान र‍ियान पराग (Photo: PTI) 90 की तूफानी पारी भी बेकार, RR की हार से खफा दिखे कप्तान र‍ियान पराग (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आलोचनाओं और हालिया विवादों को लेकर साफ कर दिया है कि उनका ध्यान सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर है, न कि आलोचकों को जवाब देने पर. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पराग ने 50 गेंदों पर शानदार 90 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. पराग के अलावा डोनोवन फरेरा ने भी विस्फोटक अंदाज में 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए. इसके बावजूद टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

मैच के बाद पराग ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी आलोचक या (वेपिंग का नाम नहीं लिया) दूसरी बातों का जवाब देने की जरूरत है. दिन के अंत में मेरा काम टीम के लिए दो अंक हासिल करना है. अगर टीम हारती है, तो मेरी पारी का कोई मतलब नहीं रह जाता.

इस मुकाबले से पहले पराग का फॉर्म बेहद खराब रहा था. उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 117 रन बनाए थे और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 था. इसी बीच वेपिंग विवाद (ई स‍िगरेट) में फंसने के बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था.

Advertisement

क्या टॉस जीतकर राजस्थान ने गलती की? र‍ियान ने दिया जवाब 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के उनके फैसले पर भी सवाल उठे, लेकिन पराग ने इसे गलत नहीं माना. उन्होंने कहा कि पिच को देखते हुए 200 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन टीम की हार की सबसे बड़ी वजह मिडिल ओवर्स में खराब गेंदबाजी रही.
उन्होंने कहा-हमने मिडिल ओवर्स में काफी ढीली गेंदबाजी की और एक ही ओवर में कई बाउंड्री दे दीं. यही गलती बार-बार दोहराई गई, जिससे मैच हाथ से निकल गया.

क्या र‍ियान पराग अगला मैच खेलेंगे?
मैच के दौरान पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट भी लगी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और यशस्वी जायसवाल ने कप्तानी संभाली. पराग ने उम्मीद जताई कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और अगले मुकाबले से पहले वह फिट हो जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 9 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इसी मैदान पर खेला जाएगा.

स्टार्क का IPL 2026 में कमबैक कैसा रहा? 
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में मिचेल स्टार्क की वापसी शानदार रही. लंबे समय बाद मैदान पर उतरे स्टार्क ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पहले ही ओवर में आउट कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. स्टार्क ने कहा; लंबे समय बाद खेलकर अच्छा लगा. मैंने पिछले कुछ हफ्तों से गेंदबाजी की थी, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ हाल ही में अभ्यास शुरू किया था. इस मैच में अपनी लय वापस पाकर खुशी हुई. 

Advertisement

वहीं दिल्ली की जीत की नींव केएल राहुल और पथुम निसांका ने रखी, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. राहुल ने 75 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि निसांका ने 62 रन की अहम पारी खेली. राहुल ने कहा; हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत थी. यह जीत टीम के लिए बेहद जरूरी थी और उम्मीद है कि हम अब लगातार जीत दर्ज करेंगे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement