IPL 2026: 16 छक्के, 12 चौके और 182 रन... प्रियांश आर्य-कॉनली के तूफान से कई रिकॉर्ड ध्वस्त

पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर लखनऊ सुपर जायंट्स को मुकाबले से बाहर कर दिया. दोनों ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए PBKS को 254 रन तक पहुंचाया. लखनऊ के गेंदबाज़ों ने अहम मौके गंवाए, जिसका पूरा फायदा पंजाब ने उठाया और मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया.

Advertisement
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने 80 गेंद में जड़ दिए 182 रन (Photo: ITG) प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने 80 गेंद में जड़ दिए 182 रन (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

पंजाब और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के देखने को मिले. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की. उनकी खतरनाक बैटिंग देखकर हर कोई सन्न रह गया. जिसकी बदौलत पंजाब ने इस मैच में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

पंजाब की शुरुआत खराब रही थी, जब प्रभसिमरन सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश और कॉनली ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक से चूक गए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए.

Advertisement

बन गया ये रिकॉर्ड

यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे आगे सिर्फ शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट (206 रन, 2011) और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल (183 रन) की जोड़ियां हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो PBKS के लिए 100+ रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है.

मैच का सबसे महंगा ओवर 12वां रहा, जब Aiden Markram के ओवर में 32 रन बने. इस ओवर में कोनोली और प्रियांश दोनों ने दो-दो छक्के लगाए. यह Lucknow Super Giants के किसी भी गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर बन गया, जिसने Ravi Bishnoi के 2022 एलिमिनेटर में दिए गए 27 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

पंजाब की यह विस्फोटक बल्लेबाज़ी एक बार फिर दिखाती है कि टीम इस सीजन खिताब की प्रबल दावेदार क्यों मानी जा रही है.

Advertisement

प्रियांश ने मारे 9 छक्के

इस मुकाबले में प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रन जड़े. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, कूपर कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement