'वो मुझसे बेहतर खिलाड़ी है...', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच

वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है. अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहा, तो आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जिस बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. राजस्थान रॉयल्स को तेज शुरुआत दिलाने से लेकर बड़े-बड़े गेंदबाजों पर दबाव बनाने तक, वैभव ने इस सीजन अपनी खास पहचान बना ली है.

Advertisement

अब राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है. संगकारा ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतना परिपक्व खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलता है. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आए हैं. वह गेंदबाजों को सेट होने का मौका नहीं देते और पावरप्ले में लगातार बड़े शॉट खेलते हैं. यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स कई मुकाबलों में शुरुआती छह ओवरों में 60-70 रन के पार पहुंचने में सफल रही.

वैभव टीम को दिला रहे तूफानी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन ठोककर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव ने इस सीजन अब तक 12 मैचों में 486 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक और दो अर्धशतक निकले. हालांकि कई बार वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, लेकिन उनकी तेज बल्लेबाजी ने राजस्थान को लगातार मजबूत स्थिति में पहुंचाया है.

Advertisement

कुमार संगकारा ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी हर बार बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे. उन्होंने कहा, 'अगर कोई बल्लेबाज इतनी तेजी से रन बना रहा है, तो 30 रन भी बेहद अहम हो जाते हैं. उसकी तेज शुरुआत बाकी बल्लेबाजों के लिए खेल आसान कर देती है.'

यह भी पढ़ें: 9 सीजन में 500 प्लस रन... विराट कोहली की तूफानी फॉर्म जारी, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

कुमार संगकारा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा असर टीम के मोमेंटम पर पड़ता है. कई लोग वैभव की बल्लेबाजी को सिर्फ ताबड़तोड़ हिटिंग मानते हैं, लेकिन संगकारा इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज खेल को काफी अच्छी तरह समझता है और मैच की परिस्थितियों को पढ़कर बल्लेबाजी करता है.

'वैभव सिर्फ बड़े शॉट नहीं लगाता...'
कुमार संगकारा ने बताया, 'सबसे रोमांचक बात यह है कि वह बल्लेबाजी को बहुत एंजॉय करता है. वह घंटों बल्लेबाजी करता है और सिर्फ बड़े शॉट लगाने के बारे में नहीं सोचता, बल्कि मैच को भी पढ़ता है.' संगकारा ने कहा कि वो वैभव के साथ ज्यादा क्रिकेट चर्चा नहीं करते ताकि युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव ना बने.

कुमार संगकारा ने कहा, 'मैं उसके साथ बहुत लंबी क्रिकेट वाली बातचीत नहीं करता. उसे बस रिलैक्स रहकर बल्लेबाजी करने देना चाहता हूं.' संगकारा ने यह भी बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी से क्रिकेट के अलावा दूसरी चीजों पर ज्यादा बात करते हैं, ताकि ये युवा बल्लेबज मानसिक रूप से फ्रेश रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो विकेट पर मार...', विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज हरप्रीत बराड़ को दिया चैलेंज

कुमार संगकारा ने खुलासा किया कि नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को अलग-अलग तरह की गेंदों के खिलाफ खास तैयारी कराई जाती है. उन्हें शॉर्ट बॉल, स्विंगिंग यॉर्कर और तेज गेंदबाजों की रणनीतियों के लिए तैयार किया जाता है. कोच के मुताबिक वैभव की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह जो भी फैसला लेते हैं, उसे पूरी तरह आत्मविश्वास के साथ निभाते हैं.

कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवशी की तारीफ करते हुए कहा, 'उसे थोड़ी मदद की जरूरत है, लेकिन ज्यादा नहीं. सच कहूं तो वह मुझसे भी बेहतर खिलाड़ी है.' एक महान बल्लेबाज से मिली यह तारीफ दिखाती है कि वैभव सूर्यवंशी ने कितनी कम उम्र में क्रिकेट जगत पर गहरी छाप छोड़ दी है,

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »