RR vs DC: रवींद्र जडेजा ने चलाया कुलदीप यादव के मुंह पर बल्ला! हादसा होने से बचा, VIDEO

IPL 2026 में 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और द‍िल्ली कैप‍िटल्स के बीच जयपुर के बीच मुकाबला हुआ. जहां कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के बीच एक मजेदार लेकिन खतरनाक पल देखने को मिला, जब जडेजा का बल्ला कुलदीप के चेहरे के बेहद करीब पहुंच गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
जयपुर में हाई-वोल्टेज मैच के बीच ‘दिल थाम देने’ वाला सीन  (Photo: Screengrab) जयपुर में हाई-वोल्टेज मैच के बीच ‘दिल थाम देने’ वाला सीन (Photo: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

आईपीएल (Indian Premier League) 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और द‍िल्ली कैप‍िटल्स (Delhi Capitals) के बीच भ‍िड़ंत हुई.शुक्रवार (1 मई) को  जयपुर के सवाई मान स‍िंह स्टेड‍ियम  (Sawai Mansingh Stadium) में खेले गए मैच के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने कुछ सेकंड के लिए सभी को चौंका दिया.

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बीच हल्की-फुल्की मस्ती अचानक एक खतरनाक मोड़ लेती दिखी.

Advertisement

घटना तब हुई जब जडेजा ब्ललेबाजी करने आए थे और कुलदीप यादव के चेहरे के पास वो बैट घुमाते नजर आए, उसी दौरान बल्ला कुलदीप यादव के चेहरे के बेहद करीब से गुजर गया.

कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कुलदीप समय रहते पीछे हट गए और बाल-बाल बच गए.

हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई चोट नहीं लगी. इसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते नजर आए और माहौल फिर से हल्का हो गया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने भी इस पल को हंसी में लिया.
यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के टारगेट पर थे म‍िचेल स्टार्क, खेल कर गए काइल जेम‍िसन, ऐसा ग‍िरा व‍िकेट, VIDEO

इस पूरे वाकये का वीडियो Star Sports India ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें मस्ती नहीं रुकनी चाहिए कैप्शन के साथ इस हल्के-फुल्के पल को दिखाया गया. वीडियो तेजी से वायरल हो गया. ध्यान रहे कुलदीप और जडेजा के बीच एक अलग तरह की बॉन्ड‍िंग है. कुलदीप जडेजा को अपने बड़े भाई की तरह देखते हैं. हाल में जब कुलदीप यादव की शादी हुई थी, और उसके बाद जब र‍िस्पेशन हुआ था तो जडेजा अपनी पत्नी र‍िवाबा जडेजा के साथ लखनऊ पहुंचे थे.  

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement