IPL 2026: 7 मैच में हार के बाद भी प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है MI? समझें पूरा समीकरण

मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम है. शीर्ष टीमें पहले ही 12+ अंक हासिल कर चुकी हैं, जबकि MI अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है. खराब गेंदबाज़ी और टीम संतुलन की कमी उनके खराब प्रदर्शन की मुख्य वजह रही है.

Advertisement
रोहित शर्मा की वापसी से मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस (Photo: ITG) रोहित शर्मा की वापसी से मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:10 AM IST

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 में अबतक खेले गए 10 मैच में केवल 3 मैच ही जीत सकी है. लेकिन इसके बाद भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है. ऐसा कैसे हो सकता है आइए आपको सारे समीकरण समझाते हैं. 

इस समय अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9 मैचों में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि आरसीबी 12 अंकों और +1.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात टाइटंस तीनों के पास 12-12 अंक हैं और वे क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

Advertisement

मिड-टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 9-9 मैचों में 8-8 अंकों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं. केकेआर 7 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 6 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे है.

यह भी पढ़ें: 5 मैच सन्नाटा, फिर धुरंधर का धमाका... रोहित शर्मा ने बता दिया उनके बिना MI कुछ भी नहीं

अब असली समस्या शुरू

आईपीएल में 10 टीमों के आने के बाद 16 अंक प्लेऑफ के लिए सामान्य सीमा मानी जाती है. पिछले साल भी इसी अंक के साथ टीमें क्वालीफाई हुई थीं. हालांकि 14 अंकों पर भी कभी-कभी टीमें पहुंची हैं, लेकिन इसके लिए बहुत सारे समीकरण बनने होंगे.

अगर MI अपने बाकी चारों मैच जीत भी जाए, तो वे अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकते हैं. पहले से ही कई टीमें 12 या उससे अधिक अंक पर हैं और 16 अंक सुरक्षित सीमा मानी जाती है, ऐसे में यह कहना सही होगा कि मुंबई के क्वालीफाई करने की संभावना लगभग खत्म है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विराट का बैट हो या रोहित के जूते! कौन होते हैं स्पोर्ट्स इंजीनियर? कैसे बनते हैं, होती है अच्छी कमाई 

मुंबई इंडियंस के बाकी मैच
10 मई: vs आरसीबी – रायपुर
14 मई: vs पंजाब किंग्स–धर्मशाला
20 मई: vs केकेआर – कोलकाता
24 मई: vs राजस्थान रॉयल्स 

MI, जिनका घरेलू मैदान Wankhede Stadium पर अच्छा रिकॉर्ड रहा है, इस बार 6 में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है. इसके अलावा, 2021 से अब तक उन्होंने 37 में से सिर्फ 14 अवे मैच जीते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement