वैभव सूर्यवंशी नहीं... ये खिलाड़ी बनेगा IPL 2026 में गेमचेंजर, आकाश चोपड़ा का दावा

आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. ऐसे में इन्हें आईपीएल जैसे मंच पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि ये खिलाड़ी लगातार रन बनाएं और मुकाबले जिताएं.

Advertisement
अभिषेक शर्मा को रोकना आसान नहीं होगा, लगा सकते हैं रनों का अंबार (Photo: Getty) अभिषेक शर्मा को रोकना आसान नहीं होगा, लगा सकते हैं रनों का अंबार (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आगामी आईपीएल सीजन में जहां महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर्स खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे. वहीं 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी निगाहें होंगी. वैभव ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने यदि अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई, तो आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए वो रनों का अंबार लगा सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के लिए ये ब्रेकआउट सीजन होता है या नहीं. यानी ऐसा सीजन जिसमें वह 500+ रन बनाएं और लगातार मैच जिताएं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ईशान बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी, कमिंस का क्या होगा?

वैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए ये सीजन टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और वह इस बार लीग में बड़ा धमाका कर सकते हैं. अभिषेक लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वह एक पूरा ब्रेकआउट सीजन नहीं दे पाए है.

2024 के सीजन में अभिषेक ने किया था कमाल
आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने उस सीजन में 484 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन अगले सीजन में वह इस फॉर्म को और ऊंचाई पर नहीं ले जा सके, जिससे उनके प्रदर्शन पर सवाल भी उठे.

Advertisement

आईपीएल में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी लगातार ऑरेंज कैप की रेस में रहते हैं. वहीं अभिषेक शर्मा के पास टैलेंट तो भरपूर है, लेकिन अभी तक वह वैसी निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं, जो उन्हें इस लिस्ट में स्थायी जगह दिला सके.

यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का मैसेज

आकाश चोपड़ा ने साफ कहा कि अब अभिषेक शर्मा के पास कोई बहाना नहीं है. आकाश ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "अब तक उनका कोई 'रियल ब्रेकआउट’ सीजन नहीं आया है, जैसा हम उम्मीद करते हैं. लेकिन यह वही सीजन हो सकता है." उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, ऐसे में उनसे ज्यादा उम्मीदें रखना बिल्कुल जायज है.

आकाश चोपड़ा कहते हैं, "अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी अब कैप्ड इंडियन हैं. अगर ध्रुव जुरेल जैसे नाम भी इस लिस्ट में हैं, तो आप उनसे ज्यादा उम्मीद करते हैं. आप चाहते हैं कि वे लगातार रन बनाएं और बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ खेलें. अब ये खिलाड़ी वर्ल्ड चैम्पियन भी हैं, तो उनसे उम्मीदें भी अलग स्तर की होंगी."

वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर सके अभिषेक
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा. अभिषेक ने 8 पारियों में 141 रन बनाए. हालांकि अच्छी बात यह रही कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अर्धशतक लगाकर आलोचकों को जवाब दिया. अभिषेक ने दिखाया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और बस आईपीएल में उसी लय को बनाए रखने की जरूरत है.

Advertisement

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ओपनर मुकाबले में 28 मार्च (शनिवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी. सनराइजर्स को अगर इस बार खिताब जीतना है, तो अभिषेक शर्मा का चलना बेहद जरूरी होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement