IPL-11: पंजाब के इस गेंदबाज ने किया गेल की रणनीति का खुलासा

सनराइजर्स के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी गेल की तारीफ करते हुए कहा ,‘उनके सामने एकदम सटीक गेंदबाजी जरूरी है. हम वही कर रहे थे, लेकिन उनका खेल हम पर भारी पड़ गया.'

Advertisement
क्रिस गेल क्रिस गेल

विश्व मोहन मिश्र

  • मोहाली,
  • 20 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की जमकर तारीफ की है. टाय ने कहा कि गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल 104 रनों की नाबाद पारी में परफेक्शन के साथ बल्लेबाजी की.

गेल की पारी में 11 छक्के शामिल थे, जिसकी मदद से पंजाब ने तीन विकेट पर 193 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स 15 रन से चूक गए.

Advertisement

टाय ने मैच के बाद कहा ,‘गेल ने परफेक्शन के साथ खेला. उन्होंने अंत तक मोर्चा संभाले रखा. आम तौर पर राशिद खान को एक ओवर में इतनी धुनाई नहीं होती. गेल ने राशिद के एक ओवर में लगातार चार छक्के मार थे.

टाय ने कहा ,‘गेल को पता था कि पावरप्ले के बाद स्पिनर आएंगे और उन्होंने उनके खिलाफ लय पकड़ी. गेल ने तेज गेंदबाजों के सामने कोई जोखिम नहीं लिया .’

सनराइजर्स के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी गेल की तारीफ करते हुए कहा ,‘उनके सामने एकदम सटीक गेंदबाजी जरूरी है. हम वही कर रहे थे, लेकिन उनका खेल हम पर भारी पड़ गया. उन्होंने हमारे प्रमुख गेंदबाजों को दबाव में रखा .’

कौल ने कहा कि शिखर धवन का कोहनी की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होना टीम पर भारी पड़ा. उन्होंने इसके बावजूद कहा कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में गहराई थी और वे लक्ष्य के बहुत करीब पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement