ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की यह सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी.

Advertisement
भारतीय महिला टीम भारतीय महिला टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानी वाली वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की यह सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी. यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2017-2020 का हिस्सा है.'

Advertisement

बोर्ड ने कहा कि इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी. इसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा मैच 18 मार्च को खेला जाएगा.

भारतीय महिला टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, जेमिमाह रॉड्रिग्स, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, सुकन्या परिदा, पूजा वास्त्राकार और दीप्ति शर्मा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »