महिला वर्ल्ड टी20: जीत से शुरुआत करना भारतीय महिला टीम का लक्ष्य

पुरुष वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के साथ मंगलवार को महिला वर्ल्ड टी20 की भी शुरुआत हो रही है. भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ना है. टीम टी-20 में विजयी रथ पर सवार है और चाहेगी कि वह जीत के क्रम को वर्ल्ड टी20 में भी जारी रखे.

Advertisement
महिला वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट महिला वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

पुरुष वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के साथ मंगलवार को महिला वर्ल्ड टी20 की भी शुरुआत हो रही है. भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ना है. टीम टी-20 में विजयी रथ पर सवार है और चाहेगी कि वह जीत के क्रम को वर्ल्ड टी20 में भी जारी रखे. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ हाल में मिली सीरीज जीत को बरकरार रखने और वर्ल्ड टी20 की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करना मिताली की सेना का लक्ष्य है. वर्ल्ड टी20 से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी. इसके बाद अपने घर में श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी.

Advertisement

भारत के इस प्रदर्शन को और घर में हो रहे को देखते हुए टीम को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है. उसे हालांकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. की कप्तान टीम के हालिया प्रदर्शन से काफी खुश होंगी. टीम की बल्लेबाजी मजबूत है. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने पिछली दो सीरीज में टीम के लिए काफी रन बटोरे थे जिसमें उन्हें थिरुषा कामिनी और मिताली का भरपूर साथ मिला था.

गेंदबाजी में टीम का नेतृत्व अनुभवी झूलन गोस्वामी करेंगी. भारतीय परिस्थतियों को देखकर बाएं हाथ की स्पिनर एकता विष्ट, दीप्ती शर्मा टीम के लिए उपयोगा साबित हो सकती हैं. वहीं बांग्लादेश के लिए शानदार फॉर्म में चल रही भारत के सामने टिकना ही बड़ा चुनौती होगी.

टीमें:
भारत: मिताली राज (कप्तान), शिखा पांडे, स्मृति मंधाना, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता विष्ट, थिरुषा कामिनी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति, निरंजना नागाराजन, शिखा पांडे, अनुजा पाटिल, दिप्ती शर्मा, वेलास्वामी वानिथा, सुषमा शर्मा, पूनम यादव.

Advertisement

बांग्लादेश: जहांआरा आलम (कप्तान), सलमा खातून, निगार सुल्तान जोती, पन्ना घोष, रुमाना अहमद, लता मंडोल, रितू मोनी, आयशा रहमान, फाहिमा खातून, शरमिन अख्तर, फरगाना हक, खदिजा तुल कुबरा, नाहिदा अख्तर, शैला शरमिन, संजिदा इस्लाम.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »