India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score: भारतीय टीम को दूसरा झटका, यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट

IND vs SL 2nd Test, Day 1 Live Score: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. अब वो इस मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरी है.

Advertisement
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में. (Photo: AFP) भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलंबो,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में है. आज (23 अगस्त) इस मुकाबले का पहला दिन है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पराजित किया था. वो मुकाबला गॉल के गॉल में इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. कोलंबो टेस्ट के पहले दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. केएल राहुल सिर्फ 18 रनों के निजी स्कोर पर लाहिरू कुमार का शिकार बने. दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लय में लग रहे थे, लेकिन असिथा फर्नांडो ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. यशस्वी ने 9 चौके की मदद से 53 बॉल पर 45 रन बनाए.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज विकेट रन
केएल राहुल कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड लाहिरू कुमारा 18
यशस्वी जायसवाल बोल्ड असिथा फर्नांडो 45
देवदत्त पडिक्कल नाबाद  
शुभमन गिल नाबाद  

इस मुकाबले के जरिए 33 वर्षीय सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है. सारांश को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. ऑफ-स्पिनर सारांश को डेब्यू कैप रवींद्र जडेजा ने थमाई. वहीं श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला.

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीाय टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों टीम्स के अब तक 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 23 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने केवल 7 मैच जीते. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में हराया था.

भारत बनाम श्रीलंका (h2h)
कुल टेस्ट मैच: 47
भारत ने जीते: 23
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग-11: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

भारत का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार.

श्रीलंका का स्क्वॉड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »