पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने जेल में उनकी हालत को लेकर गंभीर दावे किए हैं. उनका कहना है कि इमरान ने अन्याय और कथित प्रताड़ना की शिकायत की. उज्मा के मुताबिक, उनकी आंखों में पहले रक्तस्राव की समस्या थी, लेकिन इलाज के बाद सुधार हुआ है. इमरान को 21 अगस्त को मेडिकल जांच के लिए शिफा अस्पताल ले जाया गया था और जांच के बाद वापस अदियाला जेल भेज दिया गया.