मैच में गिर रहे थे पाकिस्तान के तड़ातड़ व‍िकेट, टीम की हालत देख स्टेड‍ियम छोड़कर भागे मोहस‍िन नकवी, VIDEO

कोलंबो में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 114 पर सिमट गई. उस्मान खान ने संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. मैच के दौरान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी का स्टेडियम छोड़ना चर्चा का विषय बना.

Advertisement
मोहस‍िन नकवी चलते मैच को बीच में छोड़कर ही न‍िकल गए(Getty) मोहस‍िन नकवी चलते मैच को बीच में छोड़कर ही न‍िकल गए(Getty)

aajtak.in

  • कोलंबो ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

कोलंबो के आर प्रेमदासा में खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2025 के के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली.

मैच के दौरान एक और घटना चर्चा का केंद्र बनी, जब मोहस‍िन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं, पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाने के बीच स्टेडियम से जल्दी निकलते दिखे. उनका काफिला काले वाहन में रवाना होता कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि उनके जल्दी जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.

Advertisement

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का पाकिस्तान का फैसला शुरुआत में सही लगा जब भारत ने जल्दी विकेट गंवाया. लेकिन ईशान किशन ने 77 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. त‍िलक वर्मा ने 25 रन की संयमित पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया.

मध्यक्रम में टीम इंड‍िया को झटके लगे और हार्द‍िक पंड्या बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/4 हो गया. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, श‍िवम दुबे और रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में समझदारी से रन जोड़ते हुए टीम को 175/7 तक पहुंचाया.पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3/25 के आंकड़े दर्ज किए.

रनचेज में पाकिस्तान की खराब शुरुआत
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी.जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक की तेज गेंदबाजी ने पाकिस्तान का स्कोर 34/4 कर दिया.एक छोर पर उस्मान खान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. भारतीय गेंदबाजों ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया.अक्षर (2/29), हार्दिक (2/16) और बुमराह (2/17) के अलावा वरुण चक्रवर्ती  ने भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.

Advertisement

यह भारत की लगातार तीसरी जीत रही, जिसने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट में टीम लय में है. दूसरी ओर, पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर बड़े मैच के दबाव में बिखरती नजर आई.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement